भारत की राजधानी नई दिल्ली दुनिया की सबसे प्रदूषित शहर है। लगातार दूसरे साल भारतीय राजधानी दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में शीर्ष पर है।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका दूसरे नंबर पर, अफ्रीकन देश चाड की राजधानी नजामिना तीसरे, तजाकिस्तान का दुशांबे चौथे और ओमान का मस्कट पांचवें नंबर पर है। दुनिया के 15 सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर सेंट्रल और दक्षिण एशिया में है। इनमें से 12 शहर भारत के हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO की वायु गुणवत्ता सूचकांक के मानकों पर दुनिया का किसी भी देश का कोई भी शहर खरा नहीं उतरा है। इस सर्वे में दुनिया के 6,475 शहरों का डेटा शामिल किया गया है। मंगलवार को जारी इस डेटा के अनुसार भारत में प्रदूषण का स्तर 2021 में खराब हुआ है स्विटरजरलैंड की पलूशन टेक्नोलॉजी कंपनी IQAir द्वारा जारी इस डेटा में दुनिया के 93 शहरों में PM2.5 निर्धारित स्तर से 10 गुना ज्यादा मिला।
WHO के अनुसार किसी भी शहर में PM2.5 का स्तर 5 माइक्रोग्राम पर क्यूबिक मीटर से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इस डेटा के अनुसार बांग्लादेश दुनिया का सबसे प्रदूषित देश है। चाड दुनिया का दूसरा सबसे प्रदूषित देश है। चीन इस रैंकिंग में 22वें नंबर पर है। एक साल पहले चीन 14वें नंबर पर था।
IQAir विश्व स्वास्थ्य संगठन के पीएम 2.5 पर जारी मानकों के अनुसार यह डेटा जारी करता है। इस रिपोर्ट में अमेरिका के 2,406 शहरों को शामिल किया गया है। IQAir के सीईओ फ्रैंक हमेन्स ने कहा कि इस रिपोर्ट से यह पता चलता है कि दुनिया में अच्छी हवा के लिए अभी कितना काम करने की जरूरत है।
-एजेंसियां
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026