[ad_1]
यूक्रेन और रूस में जारी जंग के बीच अमेरिका और चीन में भी तनाव बढ़ गया है। अमेरिका की ओर से आज सुबह ही दावा किया गया था कि यूक्रेन में फंसे रूस ने अब चीन से हथियारों एवं अन्य चीजों की मदद मांगी है। इसके अलावा अब अमेरिका ने चीन को धमकी देते हुए कहा है कि यदि वह रूस की मदद के लिए आगे आता है तो फिर उसे भी भुगतना पड़ेगा। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि यदि चीन मॉस्को की मदद के लिए आगे आता है तो फिर निश्चित तौर पर उसे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।
अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन में रूस फंस गया है। उसके पास हथियारों की कमी हो गई है और अब उसने चीन से मदद मांगी है। सुलिवन ने कहा, ‘हम सीधे तौर पर बीजिंग से कह रहे हैं कि यदि उनकी ओर से रूस को मदद दी जाती है तो फिर उन पर भी बड़े पैमाने पर पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।’ सुलिवन ने सख्त लहजे में कहा कि हम उन्हें आगे नहीं बढ़ने देंगे। हम चीन को रूस की लाइफलाइन नहीं बनने देंगे। रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगे हैं और वह परेशानी में हैं। ऐसे में चीन यदि उसके लिए लाइफलाइन बनता है तो फिर उन्हें भी झेलना होगा।
इस बीच रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव वर भी हमले तेज कर दिए हैं। सोमवार को कीव की एक एयरक्राफ्ट फैक्ट्री में रूस ने हमला कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 7 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं रूस समर्थक क्षेत्र दोनेत्सक के लोगों ने दावा किया है कि यूक्रेन ने वहां हमला किया है। उनका दावा है कि इस अटैक में 20 लोग मारे गए हैं। बीते महीने के आखिर में ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने डोनेत्सक को स्वतंत्र क्षेत्र घोषित कर दिया था। इसके अलावा लुहान्सक को भी आजाद घोषित किया गया था। इन दोनों ही क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रूस समर्थक लोगों की आबादी है।
-एजेंसियां
[ad_2]
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026