पंजाब के अमृतसर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर सीमा सुरक्षा बल BSF के मुख्यालय में फायरिंग की सूचना है। इस हमले में पांच जवानों की मौत हो गई। कहा जा रहा है कैंप के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग बीएसएफ के एक जवान ने ही की है। इसके अलावा कई जवान घायल भी हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना खासा में बीएसएफ हेडक्वार्टर की है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ के एक जवान ने ही अचानक कैंप में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान आसपास मौजूद अन्य जवान चपेट में आ गए। किसी तरह कॉन्स्टेबल को काबू किया गया। जिन्हें गोली लगी उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
मेस में हुई फायरिंग
बताया जा रहा है कि मुख्यालय 144 बीएन के मेस में यह घटना हुई है। जिस जवान ने ताबड़तोड़ फायरिंग की उसका नाम सीटी सत्तेप्पा एस है। फायरिंग के समय जवान मेस में खाना खा रहे थे।
कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश
इस घटना में सीटी सत्तेप्पा एस भी घायल हुआ है। घायलों में एक की हालत नाजुक है। सेना के अधिकारियों ने फायरिंग की घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।
मौके पर पहुंचे सेना के अधिकारी और पुलिस
अस्पताल में पांच जवानों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दस से ज्यादा जवानों को भर्ती करके उनका इलाज शुरू किया गया। भर्ती जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस पहुंची हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
-एजेंसियां
- जबलपुर से ग्लोबल स्टेज तक: लाइव एंटरटेनमेंट में पार्थो घोष का सफर - September 2, 2026
- मथुरा वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां अंतिम चरण में, 4 सितंबर 2026 के विश्व प्रसिद्ध पर्व पर उमड़ेगी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - September 2, 2026
- पीलीभीत में बाढ़ का खतरा: बनबसा बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, प्रशासन अलर्ट - September 2, 2026