शुक्रवार को बाजार खुलते ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आने से निवेशकों के लाखों रुपये उड़ गए। शुरुआती कारोबार में निवेशकों को चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई के सूचकांक में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। समाचार लिखते वक्त यह 1,148.05 अंक या दो फीसदी टूटकर 53,954.63 तक गिर गया था। निफ्टी 50 इंडेक्स भी 295 अंकों की गिरावट के साथ 16,202.65 अंक तक आ गया था।
बीएसई (BSE) में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुरुआती कारोबार में 4,09,554.44 करोड़ रुपये घटकर 2,46,96,434.57 करोड़ रुपये रह गया। आज के टॉप गेनर्स शेयरों में डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एनटीपीसी शामिल हैं। बीएसई का मिडकैप 387 अंकों की गिरावट के साथ 22,779.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 349 अंकों की गिरावट के साथ 26,374.80 के स्तर पर आ गया है।
निफ्टी 50 में भी गिरावट
निफ्टी 50 इंडेक्स भी 295 अंकों की गिरावट के साथ 16,202.65 अंक पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक भी 636 अंकों की गिरावट के साथ 34,307.40 के स्तर पर और निफ्टी मिडकैप भी 122 अंकों की गिरावट के साथ 6,792.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 50 इंडेक्स में, हरे निशान में कारोबार करने वाले शेयर यूपीएल, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, और डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज हैं। इनमें से हर कंपनियों के शेयर में 0.6% की बढ़त रही है। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, हीरो मोटोकॉर्प, आयशर मोटर और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर आज 3.5 प्रतिशत से अधिक गिर गए हैं।
-एजेंसियां
- अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह की उच्च स्तरीय बैठक, सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की रणनीति - June 12, 2026
- आगरा: डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालकों का बिगुल, दीक्षांत समारोह के बहिष्कार और आंदोलन का ऐलान - June 12, 2026
- Agra News: कोर्ट की सख्ती के आगे झुकी पुलिस, वारंटी महिला को ‘थर्ड डिग्री’ देने वाले 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज - June 12, 2026