हर कोई जानना चाहता है कि उसका आने वाला दिन कैसा होगा। अच्छा या खराब। लाइव स्टोरी टाइम आपको रोजाना बताएगा आपके सितारों की चाल के बारे में। इसके आधार पर आप अपने दिन की अच्छे से प्लानिंग कर सकते हैं। पंडित वरुण कुमार पालीवाल बता रहे हैं। आइए जानते हैं 09 जून, 2020 के भाग्यफल के बारे में।
मेष
पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। घर में मतभेद हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। आय बढ़ेगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
वृष
सुख के साधन जुटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। शत्रुओं की तरफ से शांति रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय पक्ष का है। फायदा उठाएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें।
मिथुन
आर्थिक नीति में परिवर्तन तत्काल लाभ नहीं देगा। कार्यप्रणाली सुधरेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्र व संबंधी सहयोग को आगे आएंगे। कोई बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। हिम्मत से काम लेना होगा।
कर्क
बेवजह तनाव रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।
सिंह
लेन-देन में सावधानी रखें। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भाइयों तथा पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी। जल्दबाजी न करें।
कन्या
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सभी ओर से सहयोग मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। जोखिम न लें।
तुला
नेत्र पीड़ा हो सकती है। धनागम चारों तरफ से होगा। अतिथि आएंगे। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आज का काम आज ही करें। दूसरों से अपेक्षा न करें। शुभ समय। नए मित्र मिलेंगे।
वृश्चिक
लेन-देन में सावधानी रखें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। झंझटों में न पड़ें। कार्य की बेहतरी के साथ उत्साह बना रहेगा। काम में मन लगेगा। कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी।
धनु
घर-बाहर तनाव व अशांति रह सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। भाइयों से मतभेद हो सकता है। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
मकर
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी वरिष्ठजन का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जोखिम न लें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कुंभ
संतान पक्ष की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट से काम में रुकावट हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रुभय रहेगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सभी ओर से अनुकूलता रहेगी। विवेक से कार्य करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
मीन
शत्रु भय रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। शत्रु परास्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। घर-परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट से बाधा हो सकती है। लाभ होगा।
पंडित वरुण कुमार पालीवाल
सम्पर्क सूत्र – 9457667711
- Westace Casino – Giochi Onesti, Giocatori Felici e Vittorie da Essere Orgogliosi in Italia - August 20, 2026
- Probar las tragamonedas de ELK Studios en la app de SpinoGambino Casino en España - August 20, 2026
- The Nordspin platform – Where Each Spin Matters - August 20, 2026