Kidney में पथरी होना आजकल एक आम समस्या हो गई है। यह बात जानते हुए भी हम अपनी Kidney और उसकी सुरक्षा को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। किडनी में स्टोन यानी पथरी कई वजहों से हो सकती है जैसे कि हमारा गलत लाइफस्टाइल, खाने की गलत आदतें या फिर साफ पानी और साफ चीजें न खाना। नेशनल सेंटर फॉर बायॉटेक्नाेलॉजी इन्फाॅर्मेशन के आंकड़ों के अनुसार, 12 फीसदी भारतीय आबादी में किडनी स्टोन होते हैं और 50 फीसदी लोगों के इस बारे में जानकारी तक नहीं होती। इसकी वजह से किडनी स्टोन की यह समस्या खतरनाक रूप ले लेती है। ऐसा आपके साथ न हो इसलिए किडनी से स्टोन निकालने के यहां कुछ घरेलू तरीके बताए जा रहे हैं:
नींबू का जूस
नींबू में पाया जाने वाला सिट्रेट नाम का तत्व कैल्शियम डिपॉज़िट को ब्रेक करने में मदद करता है और ग्रोथ की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। आप रोजाना या तो खाने के बाद नींबू का जूस ले सकते हैं या फिर आप इसे अपने नियमित डायट में शामिल कर सकते हैं।
गेंहू की घास का जूस
वीटग्रास जूस यानी गेंहू की घास के जूस में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो यूरिन के प्राेडक्शन में मदद करते हैं। इससे किडनी में मौजूद स्टोन आसानी से यूरिन के जरिए निकल जाते हैं। गेंहू की घास में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो यूरिनरी ट्रैक्ट में मौजूद कैल्शियम डिपॉज़िट्स को खत्म करने में मदद करते हैं।
पानी
ढेर सारा पानी पिएं। किडनी को पथरी से बचाने का यह सबसे आसान तरीका है। इससे आपके शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी और किडनी भी सुरक्षित रहेगी। डॉक्टर भी रोजाना 12 ग्लास पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे गंदगी आसानी से शरीर से बाहर निकल जाती है।
बेसिल
बेसिल की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो यूरिक ऐसिड के स्तर को स्थिर कर देते हैं। इसकी वजह से किडनी स्टोन नहीं बन पाते। बेसिल में ऐसिटिक ऐसिड भी होता है जो किडनी स्टोन्स को घोलने और खत्म करने में मदद करता है। रोजाना एक चम्मच बेसिल का जूस पीने से किडनी की पथरी खत्म हो सकती है।
ऐपल सिडार विनिगर
इसमें ऐसिटिक ऐसिड होता है जोकि कैल्शियम डिपॉजिट्स को खत्म करने में मदद करता है। रोजाना खाने के बाद आप ऐपल सिडार विनिगर को पानी के साथ मिक्स करके लें।
(डिस्क्लेमर: किडनी से स्टोन निकालने के लिए ऊपर बताए गए तरीके अपनाए जा सकते हैं, लेकिन घरेलू इलाज के साथ-साथ डॉक्टर से जरूर संपर्क करें और किसी तरह की लापरवाही न बरतें।)
-एजेंसियां
- अंकिता भंडारी मर्डर केस: दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने का विरोध, धरने पर बैठे माता पिता को तड़के हिरासत में लिया, 2 घंटे बाद छोड़ा - October 15, 2026
- गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की 52 घंटे की संगीतमय प्रस्तुति: गायिका मधुश्री और संगीतकार रॉबी बादल की अनूठी पहल का टीजर लॉन्च - October 15, 2026
- डिजिटल ठगी से लेकर एआई के खतरनाक खेल तक: फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए पर्दे पर बेनकाब हो रही तकनीक की काली दुनिया - October 15, 2026