इंडियन प्रीमियर लीग IPL-2022 का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा। खबर के मुताबिक लीग का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स CSK और कोलकाता नाइट राइडर्स KKR के बीच खेला जाएगा। खबरों के मुताबिक पिछले साल की चैंपियन टीम चेन्नई दो बार की चैंपियन कोलकाता से भिड़ेगी। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का यह घरेलू मैदान है।
अगर 2009 से चले आ रहे चलन को देखें तो चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला चेपॉक पर होता लेकिन कोविड-19 के चलते आईपीएल 2022 को सिर्फ चार मैदानों पर ही सीमित किया जा रहा है। ये चार मैदान दो शहरों में हैं। इनमें से तीन- वानखेड़े स्टेडियम, बब्रोन स्टेडियम और डीवाई पाटील स्टेडियम मुंबई में हैं। मुंबई में लीग स्टेज के 70 मुकाबलों में से 55 मैच खेले जाएंगे। बाकी 15 मुकाबले महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन, पुणे में खेले जाएंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार ने बीसीसीआई को आश्वस्त किया है कि वह टूर्नामेंट के दौरान टीमों को एक अलग लेन मुहैया करवाएगी ताकि होटल, ट्रेनिंग वेन्यू और स्टेडियम तक जाने में कोई परेशानी न हो। खबरों के मुताबिक मुंबई क्रिकेट असोसिएशन का बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लैक्स और दादोजी कोंडादेव स्टेडियम, ठाणे- टीमों को प्रैक्टिस के दिए गए हैं।
महाराष्ट्र सरकार बीसीसीआई को पूरा सपॉर्ट करेगी
मुंबई क्रिकेट असोसिएशन की गर्वनिंग काउंसिल के चेयरमैन मिलिंद नारवेकर ने पुष्टि की है कि बीसीसीआई ने शनिवार की बैठक के बाद पूरा सपॉर्ट देने की बात कही है। इस बैठक में नारवेकर और बोर्ड सदस्यों के अलावा महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे।
नारवेकर ने बताया, ‘महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल के सफल आयोजन के लिए बीसीसीआई को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है। दर्शकों को आने की इजाजत दी जाए अथवा नहीं इसका फैसला मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ही लेंगे।’
खबर हैं कि ठाकरे ने बीसीसीआई के अंतरिम सीईओ हेमंग अमीन, एमसीए एपेक्स काउंसिल के सदस्य अजिंक्य नाइक से बात की है। वह पूरी परिस्थिति को समझना चाहते हैं। अस में महाराष्ट्र सरकार मैदान में क्षमता के 25 फीसदी दर्शकों को आने की इजाजत दे सकती है। सूत्र ने कहा, ‘चूंकि इस बार दस टीमें हैं इस लिए बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि एक फाइव स्टार होटल में दो आईपीएल टीमों को ठहराया जाएगा। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार बीसीसीआई टीमों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्टिंग और बायो-बबल को मुहैया करवाने में मदद करेगी।’
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026