संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका है. रूस ने अपनी वीटो पावर का इस्तेमाल करते हुए इसे रोक दिया है.
इसके कुछ देर बाद ही संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने यूक्रेन में हमला कर रहे रूसी सैनिकों से वापस अपने बैरक में लौटने की अपील की है.
गुटेरेस का कहना है कि ”शांति के लिए एक और मौक़ा दिया जाना चाहिए.”
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने ज़ोर देकर कहा, ”हमें हार नहीं माननी चाहिए, हमें शांति स्थापित करने के लिए एक और मौक़ा देना चाहिए. सैनिकों को अपने बैरक में लौटने की ज़रूरत है. साथ ही नेताओं को शांति बनाए रखने की और बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ने की ज़रूरत है.”
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर को इससे पहले अतीत में भी चुनौती दी गई है, लेकिन ये संगठन हमेशा से शांति, सुरक्षा, विकास, न्याय, अंतरराष्ट्रीय क़ानून और मानवाधिकार के पक्ष में खड़ा रहा है.
गुटेरेस ने कहा है, ”अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को हरसंभव कोशिश करनी चाहिए ताकि ये मूल्य यूक्रेन और पूरी मानवता के लिए दृढ़ रहें.”
गौरतलब है कि रूसी सेना यूक्रेन की सीमा के भीतर प्रवेश कर चुकी है और राजधानी कीएव तक पहुंच चुकी है.
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की का कहना है कि आने वाले घंटों में रूस राजधानी कीएव पर बुरी तरह हमला कर सकता है. उन्होंने लोगों से मज़बूती के साथ चुनौती का सामना करने की अपील की है.
-एजेंसियां
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026