नई दिल्ली। देश की आम जनता पर महंगाई की एक और तगड़ी मार पड़ी है। देश की दो सबसे बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल (Amul) और मदर डेयरी (Mother Dairy) ने दूध की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर 2026 से पूरे देश में लागू हो चुकी हैं। कंपनियों ने दूध के दाम 2 रुपये से लेकर सीधे 6 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं, जिससे आम आदमी के घर का मासिक बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है।
अमूल के दूध हुए महंगे, भैंस के दूध में सबसे बड़ा उछाल
अमूल ने अपने विशेष फुल क्रीम भैंस के दूध पर सीधे 6 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया है। अब तक जो भैंस का दूध 80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा था, वह अब बढ़कर 86 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा, अमूल के आम फुल क्रीम पैकेट वाले दूध की कीमत में 4 रुपये और टोंड दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।
अमूल की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर से पूरे भारत में फ्रेश पाउच मिल्क वेरिएंट की कीमतों में 4 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। अमूल ताजा टोंड मिल्क की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है, जबकि अमूल गोल्ड मिल्क की कीमत 4 रुपये प्रति लीटर अधिक चुकानी होगी।
गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने इस बढ़ोतरी के पीछे की वजहों को स्पष्ट करते हुए कहा है कि जानवरों का चारा, पैकेजिंग मटेरियल और ईंधन समेत इनपुट और प्रोसेसिंग की लागत में लगातार भारी इजाफा हुआ है। हालांकि, फेडरेशन का यह भी दावा है कि इस बदलाव से दूध उत्पादक किसानों को बेहतर रिटर्न मिल सकेगा और बढ़ी हुई कमाई का एक बड़ा हिस्सा सीधे किसानों तक पहुँचेगा।
मदर डेयरी की नई रेट लिस्ट, दिल्ली-एनसीआर में झटका
अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी अपने ग्राहकों को कोई राहत नहीं दी है। नई रेट लिस्ट के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अब मदर डेयरी का फुल क्रीम पैक्ड दूध 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा टोंड (टोकन वाला) दूध अब 58 की जगह 60 रुपये प्रति लीटर, पैक्ड टोंड दूध 60 की जगह 62 रुपये प्रति लीटर, गाय का दूध 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर और डबल टोंड दूध अब इसके लिए 56 रुपये प्रति लीटर चुकाने होंगे।
सर्दियों में क्यों लगी दूध के दामों में आग?
सामान्य तौर पर सर्दियों के मौसम में दूध का उत्पादन बढ़ता है और इसकी कीमतों में स्थिरता या गिरावट देखी जाती है, लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं। डेयरियों और कंपनियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों के दौरान दूध से निकलने वाले फैट (Fat) की कीमतों में 25% तक का भारी उछाल आया है। इसके साथ ही पशुओं का सूखा व हरा चारा और आहार भी बेहद महंगा हो चुका है।
किसानों को मिल रही है ज्यादा प्रोक्योरमेंट कॉस्ट
चारे की भयंकर महंगाई के कारण डेयरी कंपनियों को किसानों से दूध खरीदने के लिए अधिक कीमत (प्रोक्योरमेंट कॉस्ट) चुकानी पड़ रही है। अमूल ने फैट से जुड़ी खरीद दर को बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति किलो कर दिया है, जिससे किसानों को 60 रुपये प्रति लीटर से अधिक का भाव मिल रहा है। इसके अलावा, जब बाजार में ताजा दूध की मांग के मुकाबले आपूर्ति कम पड़ती है, तो कंपनियों को पाउडर और फैट का इस्तेमाल करना पड़ता है। फैट की कीमतें आसमान छूने के कारण कंपनियों का पूरा वित्तीय बजट बिगड़ गया और अंततः यह अतिरिक्त आर्थिक बोझ सीधे जनता पर डाल दिया गया।
- यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में तीसरे मोर्चे की धमाकेदार एंट्री: ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने मिलाया हाथ, आज हो सकता है नए गठबंधन का ऐलान - November 12, 2026
- “2017 से पहले नियुक्ति बोर्ड के अधिकारी थे बंधक, परीक्षा कोई देता था और नियुक्ति पत्र कोई और ले जाता था…”: सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा हमला - November 12, 2026
- आम जनता पर महंगाई का एक और बड़ा झटका; अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दामों में की भारी बढ़ोतरी, आज से लागू हुईं नई दरें - November 12, 2026