आगरा। डांडिया की खनक, संगीत की मस्ती और दीपावली के उल्लास से शमशाबाद रोड स्थित मारुति फॉरेस्ट वेलफेयर सोसाइटी का परिसर उत्सव के रंगों में रंग गया। सोसाइटी की ओर से आयोजित दीपावली मेला एवं डांडिया नाइट में लोगों ने जमकर धमाल मचाया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि डांडिया की धुन पर हर कोई थिरकने को उत्साहित नजर आया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने डांडिया खेलकर उत्सव की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी सिंह बघेल की उपस्थिति रही। डांडिया नाइट के साथ आयोजित दीपावली मेले में भी लोगों ने खूब रुचि दिखाई। मेले में तीन दर्जन से अधिक दुकानों पर खरीदारी का अवसर मिला। विभिन्न स्टॉलों पर खरीदारी के साथ लोगों ने उत्सवी माहौल का आनंद लिया। आयोजन ने सोसाइटी के निवासियों को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर प्रदान किया।
सोसाइटी के सचिव रौनक गुप्ता ने बताया कि दीपावली के अवसर पर इस आयोजन का उद्देश्य निवासियों को मनोरंजन के साथ आपसी एकता और सौहार्द का मंच प्रदान करना है। डांडिया नाइट और मेले के माध्यम से त्योहार की खुशियों को सामूहिक रूप से मनाया गया।
इस अवसर पर सोसाइटी के अध्यक्ष जयवीर सिंह, सचिव रौनक गुप्ता, अंकित गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अशोक शर्मा, आकांश गुप्ता, पावन कुलश्रेष्ठ, सुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026