आगरा के ​सेंट जोंस चौराहे पर सजेगा विजयादशमी का मेला: भगवान श्रीराम करेंगे रावण का वध, आतिशबाजी और भरत मिलाप लीला बनेगी मुख्य आकर्षण

PRESS RELEASE

आगरा। धर्म, आस्था और भारतीय संस्कृति के प्रतीक विजयादशमी पर्व के अवसर पर दशहरा मेला स्वागत समिति, बाग मुजफ्फर खाँ द्वारा 45वें दशहरा महोत्सव का भव्य आयोजन 20 अक्टूबर को वैश्य बोर्डिंग हाउस, सेंट जोंस चौराहे पर किया जाएगा। आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोजन किया गया।

आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, भगवान के स्वरूपों का मनोहारी श्रृंगार, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाजसेवियों का सम्मान, आकर्षक आतिशबाजी, रावण दहन एवं भरत मिलाप की लीला प्रमुख आकर्षण होंगे। इस वर्ष पहली बार समिति के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

समिति के मुख्य संरक्षक हेमेन्द्र कुलश्रेष्ठ एवं संरक्षक पं. ओम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि महोत्सव का उद्घाटन तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चन्द्र गर्ग द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, सांसद रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल एवं विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर, क्षेत्रीय मंत्री डॉ. बीना लवानिया, रोमसंस ग्रुप के डायरेक्टर विकास खन्ना आदि उपस्थित रहेंगे।

मेला संयोजक जुगल किशोर चतुर्वेदी ने बताया कि वृद्धजन सम्मान स्वर्गीय रविन्द्र अग्रवाल एडवोकेट की स्मृति में उनके शिष्य पंकज त्यागी एडवोकेट द्वारा किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष राजीव कांत लवानिया ने बताया कि इस वर्ष पहली बार भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा सायं 6 बजे मोहन मंदिर, बाग मुजफ्फर खाँ से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रात्रि लगभग 12 बजे मेला प्रांगण पहुंचेगी।

शोभायात्रा के संयोजक पं. मुकेश शर्मा, सह-संयोजक मुकुल कुलश्रेष्ठ एवं सांस्कृतिक सचिव अखिल अग्रवाल ने बताया कि पहली बार भगवान के स्वरूपों का श्रृंगार वृंदावन की श्री राधाकृष्ण मंडली द्वारा मोहन मंदिर में किया जाएगा।

समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिल नागर एवं उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा के मेला प्रांगण पहुंचने पर अतिथियों द्वारा माता सीता के स्वरूप की आरती की जाएगी।

समिति के महामंत्री विनय जैन ‘नेताजी’ ने बताया कि महोत्सव में राम और रावण की सेनाओं के बीच युद्ध की लीला के पश्चात भगवान श्रीराम द्वारा रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके बाद अयोध्या नगरी में भरत मिलाप की लीला का मंचन होगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

मीडिया प्रभारी मोहित चतुर्वेदी ने बताया कि आगरा के प्रतिष्ठित समाजसेवी कपिल नागर, महंत बल्केश्वर मंदिर; विजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती; डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ तथा वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल जैन का सम्मान स्वर्गीय मुरारी लाल गुप्ता की स्मृति में किया जाएगा। यह सम्मान उनके पुत्र एवं स्वागताध्यक्ष रमन गुप्ता तथा सह-मीडिया प्रभारी संस्कार गुप्ता द्वारा प्रदान किया जाएगा।

मेला प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि रावण दहन से पूर्व मेला प्रांगण में भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, महिला मंडल की संयोजिका तरुणा अग्रवाल तथा सह-संयोजिकाएं सीमा यादव एवं सपना चतुर्वेदी ने बताया कि मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को दशहरा महोत्सव के मंच से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

आमंत्रण पत्र विमोचन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, मनीष गर्ग, रविन्द्र मोहन बंसल, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, राकेश बघेल एवं दिनेश वर्मा; कोषाध्यक्ष जसवन्त सिंह बघेल; लेखाधिकारी प्रदीप सिंघल; सांस्कृतिक सचिव निखिल कुलश्रेष्ठ एवं आशीष लवानियाँ; मंत्री सौरभ गुप्ता, विशाल तोमर एडवोकेट, सचिन सेठ, राजीव गुप्ता, राहुल शर्मा, प्रशान्त सिंह एवं दिशांक गर्ग; सहमंत्री सुमित चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, लाला बघेल, सागर कुशवाह, हिमांशु वर्मा एवं केशव अग्रवाल तथा महिला मंडल की नीना बघेल, पूजा अग्रवाल, प्रतिभा लवानियाँ, पारुल बघेल आदि उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh