सोमवार से प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, कर्मचारियों को कार्यस्थल पर कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करना होगा।
शुक्रवार देर रात प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेश के सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। अवस्थी ने बताया कि सोमवार से सारे स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित हो सकेंगे।
इससे पहले कक्षा नौ से लेकर 12 तक के स्कूल छह फरवरी से खोलने के निर्देश दिए गए थे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए दिसंबर के अंत में प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब तेजी से कम हो रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है।
-एजेंसियां
- बेटी अदिति के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर भड़कीं डिंपल यादव; बोलीं- ‘राम मंदिर चढ़ावा चोरी’ से ध्यान भटकाने के लिए रची साजिश - June 15, 2026
- ‘ये सब चोर हैं, इनकी छुट्टी करो…’ मंदिर आंदोलन के नायक का तीखा तेवर: बोले- ‘बलिदानों से बना है राम मंदिर, दोषियों की जल्द होगी छुट्टी’ - June 15, 2026
- गर्मी से मिलेगी राहत: देश के कई राज्यों में दस्तक देने को तैयार मॉनसून, अगले सात दिनों में झमाझम बारिश के आसार - June 15, 2026