कर्नाटक के प्राइमरी और सेकेंडरी शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने हिजाब विवाद पर कहा है कि कोई भी क़ानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता. उन्होंने कहा कि सरकार किसी को भी नहीं बख़्शेगी. एक दिन पहले ही कर्नाटक के मंडया में कॉलेज की एक लड़की को जयश्री राम का नारा लगाने वालों ने घेर लिया था. इस घटना का वीडियो वायरल हो गया था और इसकी काफ़ी आलोचना हो रही है.
इस मामले पर कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्र लड़की को घेरना नहीं चाहते थे. उन्होंने कहा, जब उस लड़की ने अल्लाहु अकबर का नारा लगाया, उस समय उसके आसपास कोई अन्य छात्र नहीं था. क्या उसे उकसाया गया? हम कैम्पस में अल्लाहु अकबर या जयश्री राम का नारा लगाने को बढ़ावा नहीं दे सकते.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- सफेदपोश अपराधियों की नई पौध: चंबल के युवाओं में बढ़ता गैंगस्टर कल्चर, रईसी के चक्कर में अपराध के सिंडिकेट से जुड़े तार - March 23, 2026
- Agra News: ऑटो चालक की गंदी नीयत भांप 12 साल की छात्रा ने चलते ऑटो से लगाई छलांग; अस्मिता बचाने को जान पर खेली मासूम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस - March 23, 2026
- Agra News: सुनार लूटकांड के बदमाशों से पुलिस की सीधी भिड़ंत; पैर में गोली लगने से घायल हुआ मुख्य आरोपी, तीन गिरफ्तार - March 23, 2026