यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू (H1N1) की चपेट में, घर पर चल रहा इलाज; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले— घबराने की जरूरत नहीं

REGIONAL

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। केजीएमयू (KGMU) के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने जानकारी दी है कि मंत्री की जांच रिपोर्ट में H1N1 पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। दरअसल, मंत्री जयवीर सिंह को पिछले चार-पांच दिनों से बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई थी।

डॉक्टरों के मुताबिक, जयवीर सिंह में बीमारी के लक्षण हल्के हैं। उनकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। मंत्री का इलाज घर पर ही चल रहा है। डॉक्टर उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि मंत्री को कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी। जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। हालांकि, उनमें गंभीर लक्षण नहीं हैं। उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

दरअसल, दिल्ली समेत भारत के अलग-अलग हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। H1N1 संक्रमण को आम तौर पर स्वाइन फ्लू के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का वायरल संक्रमण है। इसके कारण बुखार, खांसी, गले में खराश और शरीर में दर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं। कुछ मामलों में संक्रमण गंभीर भी हो सकता है। हालांकि, जयवीर सिंह में फिलहाल लक्षण हल्के बताए गए हैं।

पर्यटन मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी है। डॉक्टरों की सलाह पर उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। मंत्री के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की खबर सामने आने के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर लोगों में भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को लेकर किसी तरह की गंभीर चिंता नहीं जताई है। मालूम हो, स्वाइन फ्लू एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। खासकर खांसने और छींकने के दौरान निकलने वाली बूंदों से संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।

डॉक्टरों की सलाह है कि बुखार या फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। समय पर जांच और डॉक्टर की सलाह से इलाज कराना चाहिए। फिलहाल पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं और उनकी सेहत पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की अपील

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों से घबराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसमी बुखार को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। हाल में स्वाइन फ्लू के मामलों में 24 की बढ़ोतरी हुई है। सरकार पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है। अस्पतालों में दवाएं और डॉक्टर पर्याप्त संख्या में मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को बुखार, सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हैं तो नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। डॉक्टर की सलाह से दवा लें और आराम करें। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिससे लोगों को घबराने की जरूरत पड़े।

Dr. Bhanu Pratap Singh