आगरा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुष्कल गुप्ता के मार्गदर्शन में कमला नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सोमवार को सुबह निकाली गई यात्रा का शुभारंभ कर्मयोगी फाउंटेन, कमला नगर स्थित पंडित कालीचरण वैद्य मेमोरियल ट्रस्ट से हुआ। हाथों में तिरंगा लेकर स्थानीय निवासियों ने देशभक्ति के उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की।
तिरंगा यात्रा कर्मयोगी फाउंटेन से श्रीराम चौक, कमला नगर तक पहुंची। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” के जयघोष से वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया। स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगे के साथ यात्रा में भाग लिया और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
यात्रा के दौरान पुष्कल गुप्ता ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के नीचे पूरा देश एकजुट दिखाई देता है। युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होने चाहिए।
तिरंगा यात्रा वापस पंडित कालीचरण वेद मेमोरियल ट्रस्ट पहुंची, जहां राष्ट्रगान एवं देशभक्ति के जयघोष के साथ यात्रा का समापन हुआ।
इस राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण भव्य तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों और विशिष्ट जनों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. दीपेश उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, तन्मय गोयल, आकाश राणा, राजदीप ग्रोवर और प्रदीप जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी और युवा साथी उपस्थित रहे।
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026