आगरा। भारत विकास परिषद नवज्योति शाखा द्वारा बल्केश्वर चौराहा पर पॉलिथीन मुक्त अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान राहगीरों, स्थानीय लोगों एवं सब्जी विक्रेताओं को पॉलिथीन के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए कपड़े के थैलों का वितरण किया गया।
शाखा अध्यक्ष सीए दीपिका मित्तल एवं सचिव नितिन अग्रवाल ने राहगीरों को संबोधित करते हुए कहा कि पॉलिथीन प्रकृति में लंबे समय तक बनी रहती है और जल, थल एवं वायु को प्रदूषित करती है। पॉलिथीन खाने से पशु बीमार पड़ते हैं और कई बार उनकी मृत्यु तक हो जाती है। वहीं, पॉलिथीन जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं सांस संबंधी बीमारियों, एलर्जी एवं अस्थमा जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल एवं महिला सहभागिता मंजू गुप्ता ने कहा कि प्लास्टिक और पॉलिथीन में मौजूद कुछ रसायनों के संपर्क से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर शाखा सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगे, बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ लेकर जाएंगे, अपने परिवार एवं बच्चों को प्लास्टिक के नुकसान के प्रति जागरूक करेंगे तथा दुकानदारों एवं आम जनता को भी कपड़े के थैले अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे।
पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का लक्ष्य “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत” की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान का संदेश “एक थैला, एक संकल्प, एक बेहतर कल” रहा।
अभियान के दौरान संस्था की ओर से स्थानीय सब्जी विक्रेताओं एवं राहगीरों को कपड़े के थैले वितरित किए गए तथा उनसे पॉलिथीन के स्थान पर इनका नियमित प्रयोग करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक संजीव अग्रवाल, संरक्षक अजय शिवहरे, उपाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, शेखर अग्रवाल, ब्रज प्रांत से प्रमोद सिंघल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संचित मित्तल, दीपक भार्गव, संजय गोयल, भावना भार्गव आदि उपस्थित रहे।
- सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास की सराहनीय पहल: 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे - October 14, 2026
- जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ - October 14, 2026
- Agra News: दीपावली से पहले वेतन, बोनस और एरियर भुगतान की मांग, नगर निगम को सौंपा ज्ञापन - October 14, 2026