दूरसंचार नियामक ट्राई के अध्यक्ष पी डी वाघेला ने मंगलवार को 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी पर परामर्श पत्र को ‘‘दूरसंचार के इतिहास में एक निर्णायक मोड़’’ करार दिया, और इस पर खुली चर्चा के अंतिम चरण की शुरुआत की।
इस चर्चा के आधार पर ही रेडियो तरंगों की कीमत जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
सरकार को उम्मीद है कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) मार्च तक 5जी स्पेक्ट्रम पर अपनी सिफारिशें दे देगा। निजी दूरसंचार प्रदाताओं द्वारा 2022-23 में 5जी मोबाइल सेवाओं की शुरुआत के लिए 2022 में स्पेक्ट्रम नीलामी की जानी है।
एक तरफ जहां देश इस बड़ी नीलामी के लिए तैयार है, वहीं दूसरी तरफ उद्योग स्पेक्ट्रम की कीमत कम तय करने के लिए भरपूर पैरोकारी कर रहा है।
वाघेला ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित खुली चर्चा के दौरान कहा, ‘‘यह परामर्श पत्र दूरसंचार के इतिहास में ऐतिहासिक है और हम इस तथ्य से अवगत हैं।’’
उन्होंने चर्चा में भाग लेने वाले हितधारकों से साक्ष्य और सर्वोत्तम प्रथाओं के आधार पर अपने सुझाव देने का आग्रह किया।
-एजेंसियां
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026