सहारनपुर जनपद के देवबंद से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया गया कि डीएम अखिलेश सिंह ने दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर 10 दिन का बैन लगा दिया गया है।
बताया गया कि दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर बच्चों से संबंधित कई फतवे जारी किए गए थे। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से इसकी शिकायत होने पर डीएम ने यह कार्रवाई की है।
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग से की गई शिकायत में आरोप लगाया था कि दारुल उलूम देवबंद की वेबसाइट पर कई ऐसे फतवे जारी किए गए हैं, जो बच्चों के अधिकारों का हनन करते हैं। इस संबंध में सहारनपुर के डीएम से रिपोर्ट मांगी गई थी।
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम से जारी होने वाले कई फतवों को विवादास्पद बताते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए शासन-प्रशासन को नोटिस जारी किया था।
सोमवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विवादित फतवों की जांच होने तक वेबसाइट पर रोक लगा दी है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने रोक लगाए जाने की पुष्टि की है। इस संबंध में दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने प्रशासन को एक सूची भी उपलब्ध कराई है। जिसमें वेबसाइट से हटाए गए फतवों के लिंक दिए गए हैं।
-एजेंसियां
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026