अभिनेता अक्षय कुमार उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर बनाए गए हैं. सोमवार को देहरादून में उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात की. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और फूल दिए.
सीएम धामी ने ट्वीट किया, ‘आज प्रख्यात अभिनेता, युवाओं के प्रेरणास्रोत और मेरे मित्र श्री अक्षय कुमार जी का मुख्यमंत्री आवास में स्वागत एवं अभिनन्दन किया. अक्षय कुमार जी ने राज्य के युवाओं को प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.’
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़ पुष्कर सिंह धामी ने कहा,‘ हमने उन्हें (अक्षय कुमार को) एक प्रस्ताव दिया था, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है. वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे.
अक्षय इन दिनों उत्तराखंड के मसूरी में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.
सोमवार को उन्होंने मसूरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, ‘प्यार में होना और क्या होता है? उत्तराखंड को देवभूमि किसी कारण से ही कहा जाता है. मैंने दुनिया के कई बेहतरीन जगहों पर शूट किया है लेकिन मसूरी अलग है. लाखों मिले, कोई भी ना तुम सा मिला. ’
-एजेंसियां
- आगरा में भव्य रूप से मनाई गई अशोक सिंघल की जन्मशती: दिनेश चंद और साध्वी ऋतंभरा ने किया स्मरण, हिंदू समाज को एकजुट रहने का संदेश - October 4, 2026
- केरलम सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिया 20 साल पुराने मामले में विजलेंस जांच का आदेश, इंजीनियर ने किया था सुसाइड - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: आंखों की कमजोरी बनी महिला की जान की दुश्मन, पहचान लिए जाने के डर से आरोपी ने घोंटा गला, चोरी के लिए घर में घुसा था कातिल - October 4, 2026