उत्तर प्रदेश में पहली रीजनल लैब का
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat
देश की अग्रणी एवं विश्वसनीय डायग्नोस्टिक संस्थाओं में से एक डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री ने अपनी 35 वर्षों की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश में अपनी पहली रीजनल लैब की स्थापना की है। यह लैब आगरा के प्रतिष्ठित सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के साथ साझेदारी में प्रारंभ की गई है। यह कदम प्रदेश में आधुनिक एवं विश्वसनीय डायग्नोस्टिक सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
देश के नामी चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि (Chief Guest) डॉ. बी. लाल गुप्ता, संस्थापक एवं चेयरमैन, डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री तथा विशिष्ट अतिथि (Guest of Honour) डॉ. राकेश भाटिया की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में डॉ. अलोक अग्रवाल, डॉ. अरविन्द अग्रवाल, डॉ. रवि सबरवाल, डॉ. विकास बंसल, डॉ. अलोक गुप्ता, डॉ. राजीव बंसल, गोमित जैन, डॉ. अनिल राजन, डॉ. म. स. चौहान, डॉ. विजय सिंघल, डॉ. अश्वनी यादव, कृष्णा शर्मा, जीतेन्द्र दीक्षित, धर्मेद्र बंसल सहित आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों, अस्पताल प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता कर इस नई पहल का स्वागत किया।
20 वर्षों के अनुभव को मिला विश्वस्तरीय तकनीक का साथ
सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर पिछले 20 वर्षों से आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय एवं मरीज-केंद्रित डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान कर रहा है। अब डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री के सहयोग से यह केंद्र विश्वस्तरीय गुणवत्ता मानकों, अनुभवी विशेषज्ञों, सटीक जांच प्रक्रियाओं, विस्तृत टेस्ट पोर्टफोलियो एवं मरीज-केंद्रित सेवाओं के साथ और अधिक व्यापक एवं भरोसेमंद डायग्नोस्टिक सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। इससे मरीजों और चिकित्सकों को एक ही स्थान पर उत्कृष्ट जांच सेवाओं का लाभ मिलेगा।
‘Serves Best, Serves All’ हमारी कार्य संस्कृति है: डॉ. बी. लाल गुप्ता
इस अवसर पर डॉ. बी. लाल समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. बी. लाल गुप्ता ने कहा,
“हमारा उद्देश्य केवल प्रयोगशालाएँ स्थापित करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य जांच सेवाएँ पहुँचाना है। ‘Serves Best, Serves All’ केवल हमारा टैगलाइन नहीं, बल्कि हमारी कार्य संस्कृति और प्रतिबद्धता है। आगरा में यह विस्तार उसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।”

आगरा की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ऊँचाई
सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के संस्थापक डॉ. अनुराग टंडन एवं निदेशक डॉ. पारुल टंडन ने कहा कि यह साझेदारी आगरा के नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली, समयबद्ध एवं भरोसेमंद डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की विशेषज्ञता और सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर के दो दशकों के अनुभव का यह संगम क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
35 वर्षों से भरोसे का पर्याय है डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री
डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री पिछले 35 वर्षों से देशभर में गुणवत्तापूर्ण डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान कर रही है। संस्थान अपनी उच्च गुणवत्ता वाली प्रयोगशालाओं, अनुभवी विशेषज्ञों, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, कठोर गुणवत्ता नियंत्रण एवं तकनीक आधारित सेवाओं के माध्यम से लाखों लोगों का विश्वास अर्जित कर चुका है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख डायग्नोस्टिक हब बनेगी रीजनल लैब
आगरा रीजनल लैब के माध्यम से संस्थान का उद्देश्य केवल अपनी भौगोलिक उपस्थिति का विस्तार करना नहीं, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों को समयबद्ध, सटीक, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य जांच सेवाएँ उपलब्ध कराना है। यह केंद्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण रेफरल एवं डायग्नोस्टिक हब के रूप में भी कार्य करेगा।
भारतीय हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम
यह पहल डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की उस दीर्घकालिक सोच को आगे बढ़ाती है जिसके अंतर्गत संस्थान देशभर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने तथा भारतीय हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
संपादकीय : केवल नई लैब नहीं, आगरा की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए नई उम्मीद
डायग्नोस्टिक सेवाएँ आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था की रीढ़ हैं। किसी भी बीमारी के सफल उपचार की शुरुआत सही और समय पर हुई जांच से होती है। ऐसे समय में जब स्वास्थ्य क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण जांच की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है, तब डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री का उत्तर प्रदेश में पहला कदम आगरा से शुरू होना इस शहर के लिए गर्व का विषय है।
आगरा केवल ऐतिहासिक और पर्यटन नगरी ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश का एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र भी है। यहाँ प्रतिदिन आसपास के अनेक जिलों से हजारों मरीज उपचार के लिए आते हैं। ऐसे में यदि उन्हें राष्ट्रीय स्तर की विश्वसनीय डायग्नोस्टिक सेवाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी तो समय, धन और अनावश्यक भागदौड़—तीनों की बचत होगी। साथ ही चिकित्सकों को भी सटीक रिपोर्ट मिलने से बेहतर उपचार देने में सुविधा मिलेगी।
सनराइज डायग्नोस्टिक सेंटर का दो दशकों का अनुभव और डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की वैज्ञानिक विशेषज्ञता मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को नई ऊँचाई देने की क्षमता रखते हैं। यह साझेदारी केवल दो संस्थानों का व्यावसायिक सहयोग नहीं, बल्कि मरीजों के विश्वास, आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का समन्वय है।
स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा तभी सार्थक होती है, जब उसका लाभ सीधे मरीजों तक पहुँचे। यदि इस नई रीजनल लैब के माध्यम से जांच की गुणवत्ता, रिपोर्ट की शुद्धता, समयबद्ध सेवा और मरीजों की सुविधा में निरंतर सुधार होता है, तो यह मॉडल प्रदेश के अन्य शहरों के लिए भी प्रेरणा बन सकता है।
आशा की जानी चाहिए कि यह पहल आगरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लाखों लोगों को बेहतर, सुलभ और विश्वसनीय स्वास्थ्य जांच सेवाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा प्रदेश के स्वास्थ्य ढाँचे को और अधिक मजबूत बनाएगी।
— डॉ. भानु प्रताप सिंह
संपादक
- उत्तर प्रदेश में डॉ. बी. लाल क्लिनिकल लैबोरेट्री की धमाकेदार एंट्री, आगरा में पहली रीजनल लैब शुरू; स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई रफ्तार - July 24, 2026
- भारत को आर्थिक रूप से शक्तिमान बनाएगा आयकर अधिनियम 2025 - July 24, 2026
- ‘सम्राट भाऊ’ सम्राट पाटील बाढ़ पीड़ितों के लिए वितरित करेंगे 15 हजार राहत किट - July 24, 2026