भारत समेत पूरे विश्व के लिए रविवार को एक बुरी खबर आई। संगीत की दुनिया का सबसे बड़ा सितारा स्वरकोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया। वह कई दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थीं। उनके जाने से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया गमगीन है। लता मंगेशकर के प्रशंसक पूरी दुनिया में थे। उन्हें जितना प्यार भारत से मिलता था उतना ही पाकिस्तानी भी उनसे मोहब्बत करते थे। आज लता मंगेशकर के देहावसान पर पाकिस्तान ने भी उनको अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी है।
पाकिस्तानी मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक महान शख्सियत नहीं रहीं। लता मंगेशकर सुरों की ऐसी रानी थीं, जिन्होंने दशकों तक संगीत की दुनिया पर राज किया। संगीत जगत में उनके जैसा कोई न था। उनकी आवाज आने वाले समय में भी लोगों के दिलों पर राज करती रहेंगी। ट्विटर पर चल रहे #RIPLataMangeshker ट्रेंड्स में लता मंगेशकर के पाकिस्तानी फैंस श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पाकिस्तानी फैंस की आंखें हुईं नम
एक पाकिस्तानी फैन शकील अहमद ने लिखा, ‘लैजेंड लता मंगेशकर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भगवान उन्हें अगली दुनिया में शांति दे। अमन की आशा। लव.. इंडिया..’। पाकिस्तानी पत्रकार आमिर रजा खान ने लता मंगेशकर की बचपन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- ‘हार्टब्रेकिंग, किसे पता था कि ये छोटी बच्ची संगीत की दुनिया की रानी बनेगी। लता जी आप हमारे समय की एक असली महान शख्सियत हैं। RIP आप भारत, पाकिस्तान और पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों की रानी हैं।’
नूर जहां से फिर मिलीं लता मंगेशकर
पाकिस्तान के कामरान रहमत ने लिखा, ‘मधुर आवाज शांत हो गई। लता फिर से नूर जहां से मिल गईं।’ एक दूसरे पाकिस्तानी फैंन ने लिखा, ‘लता मंगेशकर भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे लोकप्रिय और महान संगीतकारों में से एक थीं। लता जी हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।’ रिजवान वसीर ने लिखा, ‘जादुई आवाज के युग का अंत हो गया। लता दीदी आप हमारे दिलों में हैं। पाकिस्तान से आपको प्यार।’
- गोंडा के स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर भोजपुरी गानों पर डांस: बुर्के में हिंदू छात्राओं के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, BSA ने दिए जांच के आदेश - August 18, 2026
- आगरा में शादी के महज पांच दिन बाद 11 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर नौ दो ग्यारह हुई दुल्हन, बिचौलिया सिंडिकेट की जांच में जुटी पुलिस - August 18, 2026
- Agra News: आईआईएमटी ग्रुप के निदेशक के दोनों शस्त्र लाइसेंस निरस्त, आपराधिक मुकदमे और तथ्य छिपाने पर हुई कार्यवाई - August 18, 2026