आगरा। जनसेवा के लिए समर्पित श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के सेवा बेड़े में सोमवार को एक और एसी ताबूत शामिल हो गया। यह एसी ताबूत लाजपत कुंज निवासी स्वर्गीय एस. के. दास एडवोकेट की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों द्वारा दान स्वरूप भेंट किया गया। ताजगंज स्थित विद्युत शवदाहगृह के सत्संग हॉल में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में यह ताबूत कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल को सौंपा गया।
सेवा बेड़े में 20वां एसी ताबूत
इस नवीनतम योगदान के साथ ही अब श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के पास कुल 20 एसी ताबूत उपलब्ध हो गए हैं। कमेटी के महासचिव राजीव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में एसी ताबूतों की मांग सामान्य दिनों की अपेक्षा दोगुनी से अधिक हो जाती है। ऐसे समय में अतिरिक्त ताबूत का उपलब्ध होना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत की बात है, जिससे अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवाएँ और अधिक त्वरित एवं प्रभावी तरीके से सुनिश्चित की जा सकेंगी।
संवेदनशीलता और मानवता का उदाहरण
कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल ने दानदाता परिवार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि समाज में इस तरह के पुनीत कार्य संवेदनशीलता और मानवता की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वर्गीय एस. के. दास के परिवार का यह योगदान शोक संतप्त परिवारों को कठिन समय में बड़ी सहायता प्रदान करेगा। मीडिया प्रभारी नंदकिशोर गोयल ने बताया कि कमेटी लगातार अपनी सेवाओं का विस्तार कर रही है ताकि जनसेवा की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।
इस अवसर पर दानदाता परिवार से मंजूलता अग्रवाल, अनू गोयल, विनी मित्तल, अंशुल अग्रवाल, अजय अग्रवाल एवं अभय अग्रवाल उपस्थित रहे। कमेटी की ओर से उपाध्यक्ष विष्णु गर्ग, प्रशांत गुप्ता, मनोज शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, संजीव गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026