फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार से मुलाकात कर महिला शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और शैक्षिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने महिला शिक्षकों के हितों की सुरक्षा, विद्यालयों में बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता तथा छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया।
संघ की जिलाध्यक्ष रीमा सिंह यादव ने शिक्षकों के लंबित एरियर, शिक्षामित्रों के मानदेय भुगतान और अन्य विभागीय मामलों का मुद्दा उठाते हुए इनके शीघ्र निस्तारण की मांग की। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर बनाने में हर संभव सहयोग देगा।
बीएसए अनिल कुमार ने पदाधिकारियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि शिक्षकों की उचित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने शिक्षकों से समयबद्ध ढंग से विद्यालय संचालन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, स्वच्छता व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
बैठक के दौरान शिक्षा विभाग और शिक्षक संगठन के बीच संवाद एवं सहयोग को और मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी। इस अवसर पर नीति यादव, रेनू यादव, शिखा सिंह, दीपमाला यादव, शबीना कौसर, शिल्पी चौहान, प्रगति वर्मा, प्रिया वशिष्ठ, अमिता यादव, मिथलेश, रश्मि निवोरिया, पूनम वर्मा, नीतू कुमारी और रंजना यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहीं।
रिपोर्ट- JP सिंह विशेष संवाददाता
- आगरा के श्री महालक्ष्मी मंदिर में 1 सितंबर से सजेगा 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 11 किलो की सतरंगी पोशाक और निशान यात्रा रहेगी आकर्षण का केंद्र - August 24, 2026
- ’स्कूल चोरी’ का अनोखा मामला: यूपी में 5 गायब स्कूलों का पता बताने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, आप सांसद संजय सिंह ने दी खुली चुनौती - August 24, 2026
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026