लखनऊ: ईरान-इजराइल युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर उपजी अस्थिरता के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से संयम बरतने की अपील की है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ईंधन और रसोई गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को खारिज करते हुए सीएम ने स्पष्ट किया कि देश में आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
”अफवाहबाजों से रहें सावधान”
मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब करने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया, “अगर किसी के घर में रसोई गैस का सिलेंडर एक महीने चलता था, तो आज वह 5वें या 6ठें दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहा है? जब आपका नंबर आएगा, गैस घर तक पहुंच जाएगी। पैनिक होकर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है।”
राष्ट्रभक्ति और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाई
सीएम योगी ने कहा कि किसी भी अंतरराष्ट्रीय चुनौती या युद्ध जैसी परिस्थितियों में सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। उन्होंने जनता से अपील की कि आवश्यकता पर ही लें ईंधन पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। होम डिलीवरी पर भरोसा रखें गैस एजेंसियों पर लाइन लगाने के बजाय होम डिलीवरी का इंतज़ार करें। मानसिक रूप से रहें तैयार, वैश्विक परिस्थितियों के बीच देश हित में लिए गए सरकारी फैसलों का समर्थन करें।
प्रशासन को सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला प्रशासनों को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों को सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उपभोक्ताओं तक समय पर गैस सिलेंडर पहुंचे और पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी की स्थिति न बने। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत है और विकास की गति निरंतर जारी रहेगी।
”देश हित में सरकार ने कोई कदम उठाया है तो हम लोग उसके लिए अपने आप को तैयार करें… कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करना चाहते हैं, उनसे बचें।”
— योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
- आगरा: किरावली तहसील में फरियादी की पिटाई करने वाला लेखपाल निलंबित, अब एफआईआर की मांग पर अड़े किसान - June 22, 2026
- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: आगरा में योग से संवर रहा ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों का जीवन, ‘अध्यान्त फाउंडेशन’ ने आयोजित किया विशेष शिविर - June 22, 2026
- सांसद राजकुमार चाहर का ‘विकास मॉडल’: 5 करोड़ की योजनाओं के भूमि पूजन की जिम्मेदारी दी कार्यकर्ताओं को, समाजसेवी रतिराम पंडित बने मुख्य अतिथि - June 22, 2026