यूलिया वंतूर हमेशा से सलमान खान की खास दोस्त होने के नाते चर्चा में रही हैं लेकिन इन दिनों वह अपने नए सॉन्ग ‘मैं चला’ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। गाने में गुरु रंधावा के साथ उनकी मीठी आवाज को पसंद किया जा रहा है और यूलिया इससे बेहद खुश भी हैं। यह गाना सलमान खान और प्रज्ञा जायसवाल पर फिल्माया गया है। यूलिया इससे पहले सलमान खान के लिए ‘सीटी मार’ गाना भी गा चुकी हैं। यूलिया कहती हैं कि सलमान खान का टैग साथ हो तो इसके फायदे भी हैं और नुकसान भी। वह यह भी मानती हैं कि सलमान एक बेहतरीन इंसान हैं, लेकिन यूलिया का कहना है कि वह सलमान से इतर अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं। उनकी छाया में नहीं जीना चाहतीं।
सलमान बेहतरीन इंसान, चाहती हूं लोग मुझे भी जानें
यूलिया कहती हैं, ‘सलमान एक बेहतरीन इंसान हैं और जबरदस्त एक्टर हैं। उन्हें इस फील्ड का बहुत बढ़िया अनुभव है। जब आप उनके आसपास होते हैं तो आपको उनसे सीखने को बहुत कुछ मिलता है।’ यूलिया आगे खुद के बारे में बात करते हुए कहती हैं, ‘जहां मेरा खुद के बारे में सोचना है तो मुझे अपनी खुद की पहचान के साथ काम करना है। मैं इस पर काम भी कर रही हूं। खासकर इसलिए कि लोग मुझे यहां अच्छी तरह नहीं जानते हैं, इसलिए मेरे लिए यह करना जयादा जरूरी है।’
सलमान का साथ होना फायदेमंद भी और नुकसान भी
यूलिया से पूछा गया कि सलमान जैसे सुपरस्टार की ‘छाया’ से निकलना कितना आसान है, तो उन्होंने कहा, ‘आपके इसके लिए एक्सट्रा एफर्ट लगाने होगें। निश्चित तौर पर इसके फायदे और नुकसान दोनों हैं। उनके साथ की वजह से आपको विजिबिलिटी मिलती है, आप दिखते हैं और यह बहुत मदद करता है। और जैसा कि मैंने कहा कि उनके इनपुट्स, उनका अनुभव यह सब बहुत मदद करते हैं लेकिन आखिर में आपको खुद मेहनत करनी है। आपको अधिक मेहनत करनी पड़ती है ताकि आप अपनी खुद की पहचान बना सकें। लोग आपको आपके काम से, आपको यूलिया नाम से पहचान सकें। ऐसा इसलिए ताकि लोग आपको इसलिए नहीं पहचानें कि आप किसी से जुड़े हुए हैं। मुझे लगता है कि यह ऐसी चीज है जो हर कोई चाहता है- अपने काम के लिए सम्मान।’
दिल के बेहद करीब है ‘मैं चला’ सॉन्ग
‘मैं चला’ सॉन्ग के एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए यूलिया कहती हैं कि ये गाना सीधे दिल से निकला है। वह कहती हैं, ‘हमने इसे बड़े प्यार से बनाया है। इसलिए इसका एक्सपीरियंस भी बहुत अच्छा रहा है।’
-एजेंसियां
- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं…राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, छात्रों के समर्थन में उठाई तीन प्रमुख मांगें - July 22, 2026
- आगरा से दुबई तक फैला साइबर सिंडिकेट बेनकाब: फर्जी CSC के जरिए 50 करोड़ की ठगी, पुलिस ने दबोचे दो शातिर - July 22, 2026
- पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: पंजाबी सभा आगरा महानगर ने शुरू किया वृहद वृक्षारोपण अभियान, शहर भर में लगाए जाएंगे छायादार व औषधीय पौधे - July 22, 2026