आगरा। शहर की अग्रणी समाजसेवी संस्था हितार्थ आगरा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सोमवार को रावतपाड़ा चौराहा पर एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलीसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों की सहायता करना था। कार्यक्रम में रक्तदाताओं ने भारी उत्साह दिखाते हुए 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
महंत योगेश पुरी ने किया उद्घाटन
शिविर का शुभारंभ श्री मनकामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संस्था के अध्यक्ष अमर गुप्ता ने महंत योगेश पुरी का शाल और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महंत योगेश पुरी ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानव सेवा के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास समाज के लिए अनुकरणीय और प्रशंसनीय हैं।
गौशाला अध्यक्षों का सम्मान
रक्तदान शिविर के साथ-साथ संस्था ने बेसहारा गौवंश की सेवा में जुटे शहर की 15 गौशालाओं के अध्यक्षों का भी भव्य सम्मान किया। उन्हें शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
जज्बे को मिला सम्मान
कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था के सचिव रवि वर्मा ने किया। रक्तदान करने वाले सभी युवाओं और नागरिकों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष रौनक गुप्ता, सुमित गुप्ता, देवेंद्र जैन, पुनीत जैन, धीरज जैन, पार्षद अनुज शर्मा, रवि गुप्ता, रोहन राज और अमित गुप्ता सहित संस्था के कई सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- अनिल कपूर ने ‘इंडिया के टॉप 1%’ शो में पढ़ाई कर रहीं बुजुर्ग महिलाओं को झुककर किया सलाम: शिक्षिका शीतल को बताया ‘जादूगरनी’ - October 16, 2026
- ”यह राधा 2.0 का सफर है…”: मुश्किल रिश्तों से निकलकर आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ रही हैं अभिनेत्री सिमरन कौर - October 16, 2026
- Agra News: कमला नगर निवासी महिला के खातों से 6.20 लाख रुपये की साइबर ठगी, UPI ट्रांजैक्शन के जरिए निकाले गए पैसे; मुकदमा दर्ज - October 16, 2026