आगरा। शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला शाहदरा क्षेत्र से सामने आया है, जहां छत पर पढ़ाई कर रहे एक इंटरमीडिएट छात्र पर बंदरों ने अचानक हमला कर दिया। बंदरों के धक्का देने से छात्र छत से नीचे गिर पड़ा, जिससे उसके सिर, नाक और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
इससे पहले इसी दिन शाहगंज क्षेत्र के वेस्ट अर्जुन नगर में बंदरों के हमले में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो चुकी है। एक ही दिन में दो बड़ी घटनाओं ने पूरे शहर में दहशत का माहौल बना दिया है।
दोपहर में बंदरों की लड़ाई बनी हादसे की वजह
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना दोपहर के समय हुई। छतों पर बंदरों का झुंड आपस में लड़ रहा था। इसी दौरान पढ़ाई में जुटे छात्र को बंदरों ने निशाना बना लिया। बताया गया कि छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा था और रोजाना छत पर पढ़ने जाता था।
दहशत में लोग, छतों पर जाना बंद
बंदरों के बढ़ते हमलों से इलाके में डर का माहौल है। लोग अब छत पर जाने से भी बच रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले तीन महीनों में 8 से 10 लोग बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
नगर निगम से सख्त कार्रवाई की मांग
इलाकावासियों ने नगर निगम और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाए, उनकी नसबंदी कराई जाए और उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं और जान-माल का खतरा बढ़ जाएगा।
- आगरा एमएलसी चुनाव: नामांकन के अंतिम दौर में मंडलायुक्त कार्यालय पर उमड़ी भीड़, तांगे और ई-रिक्शा पर सवार होकर पहुंचे प्रत्याशी - October 5, 2026
- आगरा में सनसनी: ट्रांस यमुना के कांशीराम आवास की झाड़ियों में मिली एक्सपायरी दवाओं की भारी खेप, औषधि विभाग और पुलिस जांच में जुटी - October 5, 2026
- आगरा में पति-पत्नी के विवाद के दौरान छत से गिरकर महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया धक्का देने का आरोप - October 5, 2026