भारत के 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी और देश की जनता को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शेख हसीना ने कहा कि एक शांतिपूर्ण और समृद्ध क्षेत्र बनाने के स्वप्न को साकार करने की ओर बांग्लादेश भारत के साथ कार्य करने के लिए तत्पर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिए एक पत्र में शेख हसीना ने कहा कि भारत-बांग्लादेश के संबंधों के लिए 2021 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा। बांग्लादेश की सरकार और यहां की जनता की ओर से मैं शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच की मित्रता, सहयोग और भरोसे ने दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दी है।
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में भीषण अग्निकांड: डिफेंस कॉलोनी स्थित टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख - June 28, 2026
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर स्वामी प्रसाद मौर्य का तीखा हमला: बोले- क्या सिर्फ प्यादे पिटेंगे या बादशाहों पर भी …. - June 28, 2026
- मुंबई को मिली ‘सोलर इन फुल ब्लूम’ की सौगात: जुहू में अवादा ग्रुप की अनोखी कलाकृति का अनावरण - June 27, 2026