आगरा। दिगम्बर जैन महासमिति के तत्वावधान में आगरा स्थित एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत के नवनिर्मित सभागार में आयोजित सभा ने जैन समाज की संगठनात्मक शक्ति, चेतना और भावी दिशा को स्पष्ट रूप से सामने रखा। आगरा सहित पूरे संभाग से आए समाज के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवा एवं महिला मंडलों की बड़ी और प्रभावशाली सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
सभा की अध्यक्षता दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विपिन जैन (मेरठ) ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जैन समाज के लिए संगठन कोई विकल्प नहीं बल्कि अनिवार्य आवश्यकता है। समाज की एकजुटता ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत बनेगी। उन्होंने आगामी जनगणना में जैन समाज की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा साधु-साध्वियों की सुरक्षा को महासमिति की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवीन जैन, सांसद आगरा का समाज के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया। अपने संबोधन में सांसद नवीन जैन ने जैन समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जैन समाज ने सदैव अनुशासन, सेवा और नैतिक मूल्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने समाज के हर सकारात्मक प्रयास में सहयोग का आश्वासन भी दिया।
विशिष्ट अतिथि प्रदीप जैन ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि संगठित समाज ही अपने अधिकारों और कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकता है। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र जैन का भव्य अभिनंदन रहा, जिसे समाजजनों ने उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न किया।
सभा में आगरा दिगम्बर जैन परिषद, श्री दिगम्बर जैन शिक्षा समिति सहित विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं, युवा मंडलों और महिला मंडलों की सक्रिय सहभागिता रही। बैठक का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल ने सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से किया। कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थितजनों के लिए वात्सल्य भोज की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री जितेन्द्र जैन, अशोक जैन, संभाग मंत्री कुमार मंगलम जैन, जगदीश प्रसाद जैन, मनीष जैन ठेकेदार, राकेश जैन पर्देवाले, विमल जैन, राकेश जैन पार्षद, पुष्पेन्द्र जैन, सुनील जैन ठेकेदार, राजेन्द्र जैन एडवोकेट, दिलीप जैन, रेखा जैन, सपना जैन, शशि पाटनी, सची जैन, वंदना जैन सहित आगरा सकल जैन समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026