लखनऊ। 2017 के उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराए गए और उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा सशर्त जमानत दिए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फैसले के विरोध में रेप पीड़िता और उसकी मां ने इंडिया गेट पर धरना दिया।
इसी बीच, जब योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर से इस मामले पर सवाल किया गया, तो वे हँसते नजर आए। मंत्री की इस प्रतिक्रिया का वीडियो सामने आते ही विवाद गहरा गया और विपक्ष ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता लल्लन कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि उन्नाव रेप पीड़िता के सवाल पर मंत्री की हँसी केवल असंवेदनशीलता नहीं, बल्कि सत्ता के अहंकार को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में न्याय मज़ाक बनकर रह गया है और पीड़िता की पीड़ा को मनोरंजन की तरह लिया जा रहा है। पोस्ट में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा—“यही है योगी मॉडल?”
इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर महिला सुरक्षा और न्यायिक संवेदनशीलता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि ऐसे मामलों में सरकार और उसके मंत्रियों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है, लेकिन सार्वजनिक मंचों पर दिखाई गई प्रतिक्रियाएं पीड़ितों के प्रति संवेदना की कमी को उजागर करती हैं।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026