आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट एवं उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए लगातार सक्रिय हैं। मंत्री स्वयं घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक कर रहे हैं और पार्टी संगठन को भी पूरी ताकत के साथ अभियान में जुटने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में एसआईआर अभियान के लिए मंडल पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय पार्षदों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसी क्रम में सुभाष मंडल और मनकामेश्वर मंडल में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत मंडल पदाधिकारी, पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता बीएलए-2 के साथ मिलकर मतदाता सूची को लेकर घर-घर संपर्क कर रहे हैं।
25 दिसंबर तक बढ़ा एसआईआर अभियान
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को बताया कि चुनाव आयोग द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समय-सीमा 25 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता वोटर लिस्ट के हर पन्ने के अनुसार घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र मतदाता का एसआईआर फॉर्म छूटा न हो और जिनके फॉर्म अभी जमा नहीं हुए हैं, उन्हें तत्काल भरवाया जाए।
उन्होंने पार्षदों से अपने-अपने क्षेत्रों की सभी बिल्डिंगों की नियमित मॉनिटरिंग करने को कहा और यह भी निर्देश दिए कि मंडल पदाधिकारी अपनी-अपनी बिल्डिंग के बीएलए-2 के निरंतर संपर्क में रहें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।
चोट के बावजूद मंत्री का सतत जनसंपर्क
दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पैर में चोट होने के बावजूद सुबह-शाम मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। मंत्री की इस सक्रियता का असर यह है कि पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षद भी पूरी गंभीरता से मतदाता सूची के प्रत्येक पन्ने में दर्ज मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
‘नो मैपिंग’ मतदाताओं पर विशेष फोकस
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए कि थर्ड कैटेगरी ‘नो मैपिंग’ में दर्ज मतदाताओं से प्राथमिकता के आधार पर संपर्क किया जाए। इसके साथ ही 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवक-युवतियों से प्रारूप-6 भरवाकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
इस व्यापक अभियान के माध्यम से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और अधिकतम नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026