आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह तेज रफ्तार का फिर एक बड़ा हादसा सामने आया। खेरागढ़–सैंया मार्ग पर काली माता मंदिर के पास एक कार और बाइक की आमने–सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा–तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग 30 वर्षीय रजत, निवासी भाकर गांव, अपनी पल्सर बाइक से सरेंधी स्थित फर्नीचर की दुकान पर जा रहा था। तभी जगनेर दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रजत करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा और उसके सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद कार बेकाबू होकर सड़क पर 180 डिग्री घूम गई, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में मौजूद चालक, दो महिलाएं और दो दुधमुंहे बच्चे एयरबैग खुलने के कारण सुरक्षित बच गए। वाहन जगनेर निवासी थान सिंह के नाम पर पंजीकृत बताया जा रहा है।
सूचना पर खेरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल रजत को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी खेरागढ़ भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे आगरा के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
इस हादसे ने एक बार फिर इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेरागढ़–सैंया मार्ग पर आए दिन रफ्तार के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं और यहां कड़े सुरक्षा उपायों की जरूरत है।
- अलीगढ़ में भाजपा के तीन पदाधिकारियों पर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी न होने पर उठे सवाल - October 15, 2026
- लखनऊ में बरेली के जिला सूचनाधिकारी की बहन की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप - October 15, 2026
- पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने की अपनी नई पार्टी ‘जननीति भारत’ की घोषणा, राजनीति में बड़े बदलाव का किया दावा - October 15, 2026