आगरा: 63वें नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस पर शनिवार को कमलानगर मोतिया बगीची स्थित नागरिक सुरक्षा प्रभाग कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (नगर) एवं प्रभारी नागरिक सुरक्षा यमुनाधर चौहान ने ध्वजारोहण कर किया।
कार्यक्रम में एडीएम (नगर) ने नागरिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा भेजी गई शपथ कार्मिकों एवं अवैतनिक स्वयंसेवकों को दिलाई। उप मुख्य वार्डेन व सहायक उपनियंत्रक ने महानिदेशक एवं निदेशक, नागरिक सुरक्षा के संदेश पढ़कर सुनाए।
अपने संबोधन में यमुनाधर चौहान ने कहा कि नागरिक सुरक्षा वार्डेन प्रशासन के साथ शांति व्यवस्था एवं आपदा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों की निःस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। तत्पश्चात उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा मुन्नेश कुमार गुप्ता ने विभागीय प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि नागरिक सुरक्षा द्वारा विभिन्न संस्थानों में समय-समय पर आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण, अभ्यास और मॉक ड्रिल आयोजित किए जाते हैं। डिप्टी चीफ वार्डेन भूपेंद्र शिवहरे ने कहा कि संगठन ‘सर्वभूत हिते रतः’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए हर परिस्थिति में निष्काम भाव से सेवा करता है।
कार्यक्रम का संचालन घटना नियंत्रण अधिकारी राजीव चंदेल ने किया। इस अवसर पर प्रभागीय वार्डेन रविन्द्र सिंह ओबराय, योगेश कुलश्रेष्ठ, मौ. नईम, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, आदित्य कुमार गुप्ता, अशोक शर्मा, अंकुश गुप्ता सहित नागरिक सुरक्षा संगठन के सभी कार्मिक व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
- आगरा सर्राफा बाजार में हड़कंप: एक करोड़ की चांदी डकार गए दो कारीगर भाई, कोर्ट के आदेश पर FIR - February 14, 2026
- हादसा या हत्या? यमुना में तैरता मिला 9वीं की छात्रा का शव, आगरा में परिजनों ने पुलिस की ‘डूबने वाली थ्योरी’ को नकारा - February 14, 2026
- सत्ता से बाहर रहकर कांग्रेस हुई जहरीली… असम में बोले पीएम मोदी— घुसपैठियों के हवाले राज्य को करना चाहता है विपक्ष - February 14, 2026