मुंबई। टाटा थिएटर, एनसीपीए में शुक्रवार को आयोजित डॉ. बत्रा’स के 17वें पॉज़िटिव हेल्थ अवॉर्ड्स 2025 में वह पल खास रहा जब बॉलीवुड अभिनेत्री और कैंसर सर्वाइवर मनीषा कोइराला ने अदम्य साहस दिखाने वाले पाँच विजेताओं को सम्मानित किया। बीमारी, विकलांगता और जीवन की कठिन चुनौतियों को मात देकर समाज के लिए प्रेरणा बने इन विजेताओं को ट्रॉफी और एक-एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।
मंच पर मनीषा कोइराला की मौजूदगी कार्यक्रम में भावनात्मक गहराई ले आई। हर सम्मानित प्रतिभागी की संघर्षगाथा सुनकर वे न सिर्फ प्रेरित दिखीं, बल्कि कई बार उनकी आँखों में भावनाओं की चमक भी देखी गई। उन्होंने कहा, “एक मरीज का दर्द वही समझ सकता है जिसने खुद वह जंग लड़ी हो। ऐसे योद्धाओं की कहानियाँ जीवन को नए मायने देती हैं।”
कैंसर से अपनी लंबी लड़ाई जीत चुकी मनीषा ने कार्यक्रम को उम्मीद और मानवता का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि इन विजेताओं का साहस न सिर्फ प्रेरक है, बल्कि यह साबित करता है कि इच्छाशक्ति और सकारात्मकता जीवन की हर बाधा को पार कर सकती है।
कार्यक्रम के अंत में पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा, जब मनीषा ने सभी विजेताओं को खड़े होकर सलाम किया—यह सम्मान सिर्फ पुरस्कार का नहीं, बल्कि जीवन के जज्बे का प्रतीक बन गया।
-अनिल बेदाग/up18News
- ’स्कूल चोरी’ का अनोखा मामला: यूपी में 5 गायब स्कूलों का पता बताने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, आप सांसद संजय सिंह ने दी खुली चुनौती - August 24, 2026
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026