मुंबई (अनिल बेदाग)। मायानगरी मुंबई ने बीती रात संगीत, भक्ति और चमक-दमक से सजी एक शानदार शाम का स्वागत किया। मौका था श्रीनाथजी मीडिया वर्क्स के नए भक्ति गीत “कान्हा कृष्णा मुरारी” के लॉन्च का। खास बात यह रही कि यह कार्यक्रम एक डबल सेलिब्रेशन के साथ आयोजित हुआ, क्योंकि लुफ्त – द एयर क्लब ने भी अपनी पहली वर्षगांठ का जश्न धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम की मेजबानी कौशिक ठक्कर और जानवी दोषी ने संभाली। इंडस्ट्री के कई बड़े नाम, संगीत प्रेमी और एंटरटेनमेंट जगत की कई ग्लैमरस हस्तियाँ इस अवसर पर मौजूद रहीं।
शाम का मुख्य आकर्षण रहा भक्ति गीत “कान्हा कृष्णा मुरारी” का आधिकारिक अनावरण, जिसकी मधुर धुनों और खूबसूरत विज़ुअल्स ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। म्यूज़िक वीडियो में रश्मि देसाई और शिव ठाकरे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने भक्ति और आधुनिकता को एक नए अंदाज में प्रस्तुत किया है।
गीत का निर्देशन मोहित कपूर ने किया है। रचनात्मक टीम में शामिल हैं—
गायिका: सीता कासमी
संगीतकार व गीतकार: कमल महर्षि
प्रोग्रामिंग/अरेंजमेंट: दिलशाद शब्बीर शेख
फ्लूट: नवीन कुमार
मिक्सिंग-मास्टरिंग: अमीर शेख
गीत का पोस्टर और पूरे विज़ुअल ब्रांडिंग की जिम्मेदारी डिजाइनर सौरभ स्वामी ने निभाई, जिनका आर्टवर्क कार्यक्रम की खूबसूरती में चार चांद लगाता है।
इसी बीच, लुफ्त – द एयर क्लब ने भी अपनी शानदार पहली वर्षगांठ को यादगार evening में बदल दिया। मुंबई की नाइटलाइफ़ में तेजी से लोकप्रिय हुए इस क्लब ने आकर्षक परफॉर्मेंस, लाइव संगीत और उम्दा माहौल के साथ सभी मेहमानों को एक खास अनुभव दिया। क्लब को इस मुकाम तक पहुंचाने में कौशिक ठक्कर, आभास रोशन, अंकित पटेल और पीयूष पटेल की टीमवर्क और विज़न की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम में कई सितारों ने शिरकत की, जिनमें प्रतीक सेजपाल, फ्लोरा सैनी, निकिता रावल समेत मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ शामिल रहीं।
यह रात सिर्फ एक संगीत लॉन्च नहीं थी यह भक्ति की मधुरता, कला की चमक और ग्लैमर की रौनक का ऐसा संगम था, जिसने हर उपस्थित व्यक्ति पर गहरा प्रभाव छोड़ा।
-up18 News
- ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले— “ये परिसर महाराजाओं की नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की सोच का आधार हैं” - February 13, 2026
- ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण पर संजय सिंह का तीखा प्रहार— अगली बार लोग नारियल और अगरबत्ती लेकर आएंगे… - February 13, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सदन में उठाई आगरा की मांग— ‘यमुना पर बैराज और शहर में चाहिए इंटरनेशनल स्टेडियम’ - February 13, 2026