विराट दर्द से जूझती आशा को मिली नई ज़िंदगी
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat.
आगरा। लाल मस्जिद वाटर वर्क्स क्षेत्र की निर्धन परिवार की श्रीमती आशा ठाकुर
पिछले एक हफ्ते से असहनीय पेट-दर्द से जूझ रही थीं। कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन राहत नहीं मिली। पेट में
अपेंडिक्स फट चुकी थी,
आंतें उलझ चुकी थीं और
पांच दिन से पेट साफ नहीं हुआ था।
संकट में उम्मीद की किरण
श्रीमती अनीता जैन के माध्यम से पीड़ित परिवार की गुहार आगरा विकास मंच तक पहुंची।
अध्यक्ष राजकुमार जैन
और महामंत्री सुशील जैन
ने तुरंत सहायता का आश्वासन दिया।
मानवता की मिसाल
मंच ने एसआर हॉस्पिटल, नामनेर के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ शल्य चिकित्सक
डॉ. अंकुर बंसल
से संपर्क किया। उन्होंने मानवता दिखाते हुए
बहुत न्यूनतम राशि
में ऑपरेशन किया और अपनी फीस तक लगभग माफ कर दी।
सफल ऑपरेशन और राहत
जटिल ऑपरेशन सफल रहा और आशा ठाकुर अब पूर्णतः स्वस्थ हैं। आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिवार में राहत और खुशी का माहौल है।
चिकित्सकों की शुभकामनाएँ
शुभकामनाएँ देने वालों में शामिल—
डॉ. राजेंद्र बंसल, डॉ. सुधा बंसल, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. बी. के. अग्रवाल, डॉ. अरुण जैन, डॉ. विजय कटयाल, डॉ. असीजा और डॉ. विनय अग्रवाल।
डॉ भानु प्रताप सिंह, संपादक
- संत रविदास के समानता और समरसता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाएगी महासभा: आगरा के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में चला जागरूकता अभियान - September 11, 2026
- बसपा में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से लिया संन्यास, मायावती ने इसे बताया ‘देर से उठाया गया सही कदम’ - September 10, 2026
- रायबरेली में दिशा समिति की बैठक में छाए रहे राहुल गांधी: बदहाल सड़कों की तस्वीरें दिखाकर अधिकारियों और योगी सरकार के मंत्रियों को किया हैरान - September 9, 2026