गोवर्धन/आगरा। भक्ति, समर्पण और सेवा की भावना से ओतप्रोत वातावरण में श्री गिरिराज जी सेवक मंडल परिवार, आगरा द्वारा आगामी 22 दिसंबर 2025 से गोवर्धन धाम में आयोजित होने वाले दो दिवसीय छप्पन भोग मनोरथ महोत्सव की तैयारियाँ विधिवत रूप से प्रारंभ हो गई हैं।
सोमवार को मंडल परिवार ने काष्णि आश्रम, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर श्री गिरिराज महाराज के समक्ष अभिषेक, पुष्पार्चन और हृदयपूर्ण अरदास कर आयोजन की मंगल सफलता की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में काष्णि गुरु हरि ओम जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धूप-दीप पूजा, पुष्पांजलि और आरती संपन्न हुई। गुरु महाराज ने इस अवसर पर कहा कि “गिरिराज महाराज की सेवा वही प्राप्त करता है, जिसे स्वयं ठाकुर चुनते हैं।” उन्होंने छप्पन भोग मनोरथ को भक्तिभाव, सेवा और समर्पण का अद्वितीय पर्व बताया।
पूजन उपरांत भक्तों ने गिरिराज महाराज के चरणों में नमन कर यह प्रार्थना की कि आगामी महोत्सव निर्विघ्न, वैभवपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हो।
संस्था के चरण सेवक अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल, मनीष गोयल और नीरज अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग मनोरथ का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं में भक्ति, सेवा, गौ-सेवा, प्रेम और सद्भाव की भावना को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने कहा कि गिरिराज महाराज की कृपा से यह महोत्सव हर वर्ष अधिक भव्य और भावनात्मक स्वरूप ग्रहण कर रहा है। श्रृंखला की शुरुआत के रूप में 10 नवंबर (सोमवार) को बल्केश्वर गौशाला में गौ माता के छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा, जो महोत्सव की प्रथम कड़ी होगी।
इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, बृजमोहन रेपुरिया, विष्णु गोयल, अशोक कुमार, मुकेश अग्रवाल, संजय बंसल, राकेश गर्ग, सीमा गोयल, स्वीटी गर्ग, उर्मिला माहेश्वरी, प्राची अग्रवाल, आरती बंसल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- सिंगापुर से गूँजा जेवर का नाम: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले महीने पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन - February 24, 2026
- Agra News: शराब के नशे में ‘कलयुगी’ भाई बना हैवान, बड़े भाई की सिर पर सब्बल के वार से ली जान, क्षेत्र में सनसनी - February 24, 2026