मुंबई (अनिल बेदाग): दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कंपनी बिनेंस ने मुंबई में अपने राष्ट्रीय अभियान बिनेंस ब्लॉकचेन यात्रा 2025 का चौथा और अब तक का सबसे बड़ा संस्करण आयोजित किया। सेंट रेजिस, मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में 400 से अधिक उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप संस्थापकों, निवेशकों और ब्लॉकचेन उत्साहियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में ब्लॉकचेन जागरूकता और वेब 3 अपनाने को प्रोत्साहित करना था। इसमें बिनेंस की ग्लोबल सीएमओ रेचल कॉनलन, एपीएसी हेड एस.बी. सेकर, और वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र चौबे ने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर चर्चा की।
रेचल कॉनलन ने कहा, “भारत तकनीक, वित्त और नवाचार का संगम है। हमारा उद्देश्य जिम्मेदार वेब 3 अपनाने को तेज़ करना है।”मुंबई चैप्टर के बाद यह यात्रा लखनऊ में जारी रहेगी, जहां डेवलपर्स और युवाओं को ब्लॉकचेन से जोड़ने की पहल को आगे बढ़ाया जाएगा।
-up18News
- यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा एलान, ‘सपा सरकार बनने पर शिक्षामित्रों को बनाएंगे शिक्षक और लागू करेंगे ओल्ड पेंशन स्कीम’ - September 28, 2026
- गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव और मछली पकड़ने के वायरल वीडियो पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का तंज, बोले- ‘भाजपाई अभी मच्छी मार रहे हैं, चुनाव बाद मक्खी मारेंगे’ - September 28, 2026
- आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खेत में पलटने से युवती की मौत और दो युवक घायल - September 28, 2026