मुंबई: “श्री गौतम अदाणी ने व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल के हमारे निमंत्रण को ससम्मान स्वीकार किया है। वे ‘सेलिब्रेट सिनेमा वीक’ के अवसर पर शुक्रवार, 10 अक्टूबर को हमारे छात्रों से संवाद करेंगे,” व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल की अध्यक्ष सुश्री मेघना घोष पुरी ने कहा, “हम सभी उनके विचार सुनने के लिए बेहद उत्साहित हैं।”
अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती प्रीति अदाणी भी श्री अदाणी के साथ इस अवसर पर उपस्थित रहेंगी। इस दौरान कैंपस में मीडिया और एंटरटेनमेंट क्षेत्र में नवीनतम एआई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
संस्थापक और चेयरमैन श्री सुभाष घई ने कहा, “हमारे लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि हम श्री गौतम अदाणी का स्वागत कर रहे हैं, जिनकी सफलता की कहानी आज भारत की प्रगति का प्रतीक है। हम श्री गौतम अदाणी और श्रीमती प्रीति अदाणी के आभारी हैं जिन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार किया। हमारे छात्रों के साथ उनका संवाद और राष्ट्र निर्माण में ‘सॉफ्ट पावर’ की भूमिका पर उनके विचार हम हमेशा याद रखेंगे।”
व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल 8 से 10 अक्टूबर तक ‘सेलिब्रेट सिनेमा वीक 2025’ मना रहा है, जिसमें 40 से अधिक वर्कशॉप्स आयोजित की जा रही हैं। इस वर्ष का विशेष आकर्षण राज कपूर और गुरु दत्त की जन्मशती को समर्पित है, जिसमें “भारतीय सिनेमा में कविता और संगीत का महत्व” विषय पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026