निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर 9 माह के आरव के जीवन का बना संजीवनी सूत्र
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India Bharat.
आगरा। आगरा विकास मंच द्वारा आयोजित निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण एवं हड्डी रोग जांच शिविर ने मानो कई पीड़ित परिवारों की ज़िंदगी में नई रोशनी जगा दी। इस शिविर में प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने 22 मरीजों का परीक्षण किया, जिनमें से दो मरीज कूल्हा प्रत्यारोपण और दो अन्य हड्डी रोग संबंधी सर्जरी के लिए चयनित किए गए।
मासूम आरव के जीवन में लौटी उम्मीद
शिविर का सबसे भावुक क्षण तब सामने आया, जब महज़ 9 माह का मासूम आरव अपने माता-पिता की गोद में डॉक्टरों के सामने लाया गया। नन्हा-सा आरव जन्म से ही दोनों पैरों से विकलांग है और उसके गले में नली लगी हुई है।
डॉ. विभांशु जैन ने सावधानी से परीक्षण किया और निर्णय लिया कि उसके दोनों पैरों का ऑपरेशन किया जाएगा। यह सुनकर माता-पिता की आंखें खुशी और भावुकता से भर आईं। डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद आरव अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा।
यह क्षण पूरे शिविर के लिए आशा और संवेदना का प्रतीक बन गया।
गरीब मरीजों के लिए वरदान
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि यह शिविर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए जीवनदायिनी पहल है। मंच द्वारा निरंतर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं।
फिजियोथेरेपी से मिल रही राहत
शिविर में फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अशोक कुशवाहा और डॉ. पंकज कुशवाहा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अनेक मरीज बिना सर्जरी के ही फिजियोथेरेपी से लाभान्वित हो रहे हैं। यह सतत सेवा मरीजों के लिए किसी दवा से बढ़कर कारगर साबित हो रही है।
सेवा ही है सच्चा पुण्य
शिविर में अंशु जैन ने सक्रिय रूप से सहयोग कर पुण्य अर्जित किया। आयोजन समिति का मानना है कि ऐसे प्रयास समाज में मानवता और सहयोग की धारा प्रवाहित करते हैं।
संपादकीय
आज जब इलाज की लागत आमजन की पहुंच से बाहर होती जा रही है, ऐसे नि:शुल्क शिविर समाज के लिए संजीवनी का काम करते हैं।
स्वास्थ्य सिर्फ डॉक्टर और अस्पताल की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज का दायित्व है। अगर हर संस्था और व्यक्ति योगदान दे तो कोई भी आरव अपने पैरों से वंचित न रहे।
— डॉ. भानु प्रताप सिंह
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026