आगरा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ के अंतर्गत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर गांधी जयंती तक चलेगा।
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा मनाए जा रहे पोषण माह के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि शिविर में महिलाओं के लिए परामर्श, जाँच और दवाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। खून की जाँच, ब्लड शुगर, अल्ट्रासाउंड और कैंसर स्क्रीनिंग जैसी जांचें शिविर का हिस्सा हैं। इसके अलावा, मेडिसिन, चर्म रोग, बाल रोग, दंत रोग, मनोरोग, नाक-कान-गला रोग और रेस्पिरेट्री मेडिसिन विभागों के विशेषज्ञ एक ही स्थान पर परामर्श दे रहे हैं।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह ने जानकारी दी कि अभियान के चौथे दिन कुल 227 महिलाओं ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान 38 एएनसी चेकअप, महिलाओं की निःशुल्क ओरल, सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की गई। साथ ही 186 खून की जाँच और पैप स्मीयर सहित कई जांचें की गईं।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- सावन के तीसरे सोमवार पर शिवमय हुई ताजनगरी: कैलाश समेत प्रमुख शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, गूंजे बम-बम भोले के जयकारे - August 17, 2026
- सावन की गूंज और सेवा का संकल्प: कैलाश मेले के अवसर पर लायंस क्लब आकाश ने लगाया अन्न सेवा शिविर, बंटी महाप्रसादी - August 17, 2026
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 18 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, सहायक मजिस्ट्रेटों को मिली संयुक्त मजिस्ट्रेट की नई जिम्मेदारी - August 17, 2026