आगरा। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, एस.एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा की ओर से खटीपाड़ा, लोहामंडी आंगनवाड़ी में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार मेला’ का आयोजन किया गया। इस मेले में महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से दी गई।
‘थाली बनाओ, सेहत पाओ’ गतिविधि में प्रतिभागियों को सब्ज़ी, दाल, फल, दूध, चावल आदि की तस्वीरें/सामग्री दी गईं और उनसे संतुलित आहार की थाली बनाने को कहा गया। संतुलित भोजन महिलाओं के शारीरिक, मानसिक और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए कितना ज़रूरी है, इस संदेश को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इसके अलावा ‘सवाल-जवाब’ कार्यक्रम में इंटर्न्स ने सर्वाइकल कैंसर से जुड़े प्रश्न पूछे और सही जानकारी प्रदान की। महिलाओं को इसके लक्षण, कारण, रोकथाम, पैप स्मीयर की नियमित जाँच और एचपीवी (HPV) टीकाकरण के महत्व के बारे में बताया गया।
मेले की गतिविधियों ने शिक्षा और मनोरंजन का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोषण व सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ हासिल कीं।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026
- लखीमपुर खीरी में सनसनीखेज घटना: खेत में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले विवाहिता और युवक के शव, मौके पर जुटी भारी भीड़ - October 19, 2026
- लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत का मामला: पहली बार मीडिया के सामने आई श्रद्धा दुबे, हत्या के आरोपों को नकारा और बताया आत्महत्या - October 19, 2026