आगरा। 1500वें जश्ने विलादत की खुशी के अवसर पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया और गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) की ओर से शनिवार, 6 सितम्बर को एक भव्य फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला अस्पताल, जिला जेल, जिला महिला हॉस्पिटल और एफ.एच. हॉस्पिटल एत्मादपुर में मरीजों, कैदियों और परेशानहाल लोगों के बीच हज़ारों पैकेट ताज़े फलों का वितरण किया गया।
विशेष अतिथि एवं प्रशासनिक सहयोग
- जिला अस्पताल में मंडल डायरेक्टर एवं सुपर इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने अपने हाथों से फल वितरित किए। इस दौरान डिप्टी सीएमओ पीयूष जैन और अस्पताल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
- जिला जेल में जेलर राजेश कुमार राय और जेल स्टाफ की मौजूदगी में कैदियों को फल दिए गए।
- एफ.एच. हॉस्पिटल, एत्मादपुर में हॉस्पिटल मैनेजर प्रभाकर जी, जाहिद भाई, जाविद वारसी, रेहान वारसी, रिज़वान परवेज साहब और स्टाफ ने GNRF टीम के साथ मिलकर मरीजों तक फल पहुँचाए।मुख्य आयोजक एवं जिम्मेदार सदस्य
इस आयोजन में दावत-ए-इस्लामी इंडिया और GNRF के कई जिम्मेदार सदस्य शामिल रहे। प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- मंडल निगरान: रज़ा अत्तरी
- डिस्ट्रिक्ट निगरान: फैज़ल अत्तरी
- GNRF मंडल निगरान: एडवोकेट हाजी शानू
साथ ही अफरोज़ अत्तरी, फारूक अत्तार, शाहरुख भाई, इरफान भाई, फईम भाई, शाहरुख उस्मानी, शिवान भाई, फैज़ खान, जाविद अत्तरी, मौलाना समीर, मौलाना अहमद रज़ा, हाफिज फरहान, रशीद खान और साजिद शेख की सक्रिय भागीदारी रही।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- जोड़ों के दर्द से लेकर रीढ़ की समस्याओं का मिलेगा विशेषज्ञ समाधान, मुंबई के सांताक्रूज और चेंबूर में शुरू हुए निवम ऑर्थोपेडिक्स के केंद्र - October 21, 2026
- सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की शॉर्ट फिल्म ‘लाइक माँ’ का ट्रेलर रिलीज: बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द की परतें खोलेगी कहानी - October 21, 2026
- राधास्वामी अंध विद्यालय में दिव्य सेवा ट्रस्ट का अनूठा सेवा कार्य: डॉ. अलका सेन के जन्मदिवस पर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ बांटा भोजन और खुशियां - October 21, 2026