मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने अरुण वासावड फिल्म्स के बैनर तले प्रस्तुत एक म्युजिकल एल्बम के लिए 29 जुलाई 2025 को मुम्बई मे स्थित सुरेश वाडकर के अजीवासन रिकार्डिंग स्टूडियो में 90 के दशक जैसे फ्लेवर वाला एक खूबसूरत रोमांटिक सॉन्ग रिकॉर्ड किया।
मंजीत गुलेरिया इस गीत के मेल गायक हैं एवं साथ ही वह ई.पी (एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर) भी हैं। मंजीत गुलेरिया के एमजीएमएम – मंजीत गुलेरिया म्यूजिकल मूड द्वारा ये म्युज़िक वीडियो रिलीज किया जाएगा जिसके निर्देशक मिस्टर राज (क्रिएटिव मीडिया यूएसए) हैं। इस गीत के संगीतकार बिलाल शफ़ी पटेल जबकि गीतकार जमील अहमद और बिलाल शफ़ी पटेल हैं।
पद्मश्री अनुराधा पौडवाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने आज एक सुन्दर रोमांटिक गीत रिकार्ड किया है जो श्रोताओ को 90 के दशक के मेलोडी गीतों की याद दिला देगा। सिंगर मंजीत गुलेरिया ने इसका मेल हिस्सा गाया है। फिल्म का संगीत अच्छा है और इसके बोल भी आकर्षक हैं।
अरुण वासावड ने कहा कि अनुराधा जी ने आवाज देकर गीत मे चार चांद लगा दिया है। जल्द ही अमेरीका मे इसके वीडियो की शूटिंग होगी और फिर इसे रिलीज़ किया जाएगा।
-up18News
- ”सपा एक श्राप है, जब भी सत्ता में आई तबाही ही लाई”: गोंडा में 520 करोड़ की सौगातों के साथ सीएम योगी का तीखा हमला - November 2, 2026
- मटन बनाने से मना किया तो…लखनऊ KGMU धर्मांतरण और यौन शोषण मामला; पीड़िता महिला डॉक्टर के एसटीएफ के सामने खुलासे, 13 साल के उत्पीड़न की दर्दनाक दास्तां - November 2, 2026
- प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में हंगामा, UGC और आरक्षण पर सवाल पूछने पर युवा को थप्पड़ मारने का आरोप - November 2, 2026