बस्ती ( राहिल खान) : बस्ती जनपद के कप्तानगंज इलाके में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब कांवड़ यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच जमकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
मारपीट के बाद जब पुलिस ने एक कांवड़िए को मौके से ले जाने की कोशिश की, तो मामला और भड़क गया। आक्रोशित कांवड़ियों ने न सिर्फ पुलिसकर्मियों से हाथापाई की, बल्कि पुलिस की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी।
नाराज कांवड़ियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाइवे) को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। हालांकि कुछ मीडिया संस्थान इस घटना को अलग रंग देकर प्रस्तुत कर रहे हैं।।
यह मामला कप्तानगंज थाने क्षेत्र का है और पुलिस प्रशासन की सक्रियता से हालात फिलहाल सामान्य बताए जा रहे हैं।
फिलहाल मामला शांत, लेकिन पुलिस सतर्क
– आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है और दोषियों की पहचान की जा रही है।
- सरेराह दबंगई: आगरा में भाजपा विधायक के नाती के साथ मारपीट और लूटपाट, 65 हजार रुपये छीने; पुलिस जांच में जुटी - June 24, 2026
- आगरा-मथुरा हाइवे पर चलते-चलते निकले रोडवेज बस के पहिए, रुनकता के पास पलटी बस; कई यात्री घायल - June 24, 2026
- Agra News: पक्की सराय हादसे में मकान मालिक समेत 7 पर FIR, जर्जर छज्जा गिरने से गई थी दो लोगों की जान - June 24, 2026