मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियों में कांवड़ियों की एक टोली ने सीआपीएफ के जवान की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। जवान डयूटी पर जा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोग पर मूकदर्शक बने रहे। किसी भी यात्री की हिम्मत नहीं हुई कि वो कांवड़ियों से जवान को बचा लें। मारपीट के दौरान सीआरपीएफ जवान ने वर्दी भी पहन रखी थी।
जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम गौतम है। वह मिर्जापुर से मणिपुर जाने के लिए ब्रह्मपुत्र ट्रेन में सवार होने वाले थे। प्लेटफॉर्म पर पहले से ही कई कांवड़िए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। तभी गौतम और कांवड़ियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद कांवड़ियों ने गौतम की पिटाई कर दी।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि कोई भी जवान को बचाने के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद जवान ट्रेन में सवार होकर आगे के लिए निकल गया। अब इस मामले में एफआईआर दर्ज करवा दी गई है और आरोपी कांवड़ियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों द्वारा सीआरपीएफ के जवान के साथ की गई मारपीट के संबंध में आरपीएफ पोस्ट मिर्जापुर पर उक्त कांवड़ियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
साभार सहित
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026