पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में जहानाबाद के निसरा गांव में एक परिवार के चार बच्चों की कोल्ड ड्रिंक पीने से हालत खराब हो गई। चारों बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया रात एक, जहां एक बच्चे की मौत हो गई। बाकी तीन बच्चों का इलाज चल रहा है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के निसरा गांव निवासी गुड्डू और जुम्मा के चार बच्चे गुरूवार रात गांव के ही दुकान से कोल्ड ड्रिंक खरीद कर लाए थे। कोल्ड ड्रिंक पीते ही चारों बच्चों के पेट में दर्द शुरू हो गया और उल्टी होने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने चारों बच्चों आठ वर्षीय जोया, नौ वर्षीय हसन, पांच वर्षीय अलशिफ और एक चार वर्षीय अन्य बच्चों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान जोया की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य बच्चों का उपचार जारी है।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप लगाने से इनकार कर दिया ना ही कोई तहरीर दी गई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
साभार सहित
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026