मुंबई: एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले निर्देशक फ़ारूक़ कबीर अब अपनी नई फिल्म ‘सलाकार’ के साथ वापसी कर रहे हैं। ‘’खुदा हाफ़िज़’ जैसी हिट सीरीज़ देने के बाद, इस बार वे एक ऐसे भारतीय जासूस की कहानी लेकर आए हैं, जिसने साहस और हिम्मत से देश की सुरक्षा सुनिश्चित की।
निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। दिसंबर 2023 में फ़ारुख़ कबीर ने यह भी बताया था कि फिल्म में अभिनेत्री मौनी रॉय मुख्य भूमिका में होंगी।
फ़ारूक़ कबीर कहते हैं, “आज के समय में अपने काम की पूरी जिम्मेदारी लेना, अपने विचारों पर डटे रहना और हर मुश्किल का सामना करते हुए अपने विज़न को पूरा करना आसान नहीं है। लेकिन, मेरे लिए ये सब मेरे खून में है।”
वे आगे कहते हैं, “खुदा हाफ़िज़ 2′ के बाद मैं तभी लौटना चाहता था, जब मेरे पास कहने के लिए कुछ वाकई दमदार हो। ‘सलाकार’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक जरूरी कहानी है, ऐसी कहानी, जो सच्चाई के बहुत करीब, भावनात्मक और असरदार है। अब जब यह बन चुकी है, तो मैं चाहता हूँ कि दुनिया इसे देखे।”
‘सलाकार’ की रिलीज़ डेट का ऐलान जल्द किया जाएगा और यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
-up18News
- आगरा में सिस्टम की लापरवाही से सड़क के गड्ढे में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस: प्रसव में देरी के चलते जन्मी मृत बच्ची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026