बस्ती ( राहिल खान): जिले में हुई एक हत्या की वारदात में बस्ती पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनंदन के सख्त निर्देश पर पुलिस टीम ने महज़ 36 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को धर दबोचा।
थाना छावनी के तेजतर्रार प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयासों के बाद अभियुक्त रामस्वरूप तिवारी पुत्र रामनाथ तिवारी को उसके निवास स्थान नटौवा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
इस सनसनीखेज़ मामले में धारा 103(1) और 85 बीएनएस के तहत अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस द्वारा की गई सघन छानबीन और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।
गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों में हेड कांस्टेबल अखंड प्रताप सिंह और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार मौर्य शामिल रहे, जिन्होंने पूरे समर्पण और सूझबूझ के साथ इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधी कितना भी चालाक क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। ऐसे मामलों में पुलिस की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा आमजन में सुरक्षा का भरोसा और मज़बूत करती है।
बस्ती पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधियों के लिए इस जिले में कोई जगह नहीं!
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026