आगरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा नगर कॉलोनी में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक खाली प्लॉट में खड़ी कार के पास 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव की पहचान विष्णु नामक युवक के रूप में हुई है, जो पेशे से तंदूर कारीगर था और बीच का उखर्रा इलाके का निवासी था।
स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। इन्फैंट्री लाइन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन परिजन इसे सीधी हत्या बता रहे हैं।
परिजनों के अनुसार विष्णु रविवार सुबह रोज़ की तरह काम पर गया था, लेकिन रात में वापस नहीं लौटा। उन्होंने सोचा कि वह किसी कारणवश रुक गया होगा, लेकिन सोमवार सुबह मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे मौत का असली कारण स्पष्ट हो सके। पुलिस आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल की जांच जारी है।
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026
- कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) आगरा इकाई का विस्तार: नरेंद्र तनेजा बने चेयरमैन और कुलदीप सिंह कोहली संयुक्त महासचिव मनोनीत - August 18, 2026
- प्रकृति से प्रेम और पर्यावरण संरक्षण ही श्रीकृष्ण भक्ति का संदेश: कमला नगर में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती के मुख से बही श्रीमद्भागवत की अमृतधारा - August 18, 2026